Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 8 हर्बल चाय दूर करेगी गले की खराश, मिनटों में मिलेगी आपको राहत

आज हम आपके लिए कुछ हर्बल चाय लेकर आए हैं जिनसे आपको मिनटों में गले की खराश से राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 1:39:53

ये 8 हर्बल चाय दूर करेगी गले की खराश, मिनटों में मिलेगी आपको राहत

मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा हैं जहां एक बार फिर तेज हवाओं और बरसात ने ठंड बढ़ा दी हैं। बदलते इस मौसम के मिजाज ने कई लोगों को बीमार बना दिया हैं। देखा जा रहा हैं कि लोग गले में खराश, खांसी और फ्लू का सामना कर रहे हैं और इसके लिए दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। दवाइयों के सेवन से अच्छा हैं कि प्राकृतिक तरीकों की मदद से परेशानी को दूर किया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ हर्बल चाय लेकर आए हैं जिनसे आपको मिनटों में गले की खराश से राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
herbal tea beneficial for health,healthy living,Health tips कैमोमाइल टी

गले में खराश की परेशानी होने पर आप कैमोमाइल हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। कैमोमाइल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट दोनों गुण पाए जाते हैं, जो गले में सूजन को कम करने और टिश्यू को ठीक करने में मदद करते हैं। यह एक एंटीस्पास्मोडिक भी है, जिसका अर्थ है कि यह किसी भी तरह की खांसी को कम करने में भी मदद कर सकता है। आमतौर पर सर्दी से जुड़ी सांस की समस्याओं के इलाज के लिए कैमोमाइल टी आपके लिए काफी बेहतरीन घरेलू नुस्खा हो सकता है।
herbal tea beneficial for health,healthy living,Health tips हल्दी की चाय

गले की परेशानी को दूर करने के लिए आप हल्दी की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल काफी लंबे समय से संक्रमण से लड़ने वाले एंटीसेप्टिक के रूप में किया जाताहै। गले में खराश को दूर करने के लिए आप हल्दी टी बैग खरीद सकते हैं या फिर उबलते हुए पानी में पिसी हुई हल्दी मिलाकर चाय की तरह इसका सेवन कर सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है, जो गले में खराश के साथ-साथ दर्द से भी राहत दिलाने में मददगार होता है।
herbal tea beneficial for health,healthy living,Health tips ग्रीन टी

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ वजन को घटाया जा सकता है। बल्कि यह कई अन्य संक्रमण और वायरस से लड़ने में प्रभावी भी होता है। ग्रीन टी में अमीनो एसिड, विटामिन और खनिज भरपूर रूप से पाए जाते हैं, जो कई तरह की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बीमारियों से लड़ने में काफी असरदार है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप ग्रीन टी से गरारा करते हैं, तो यह गले में खराश के लक्षणों को कम करने में असरदार हो सकता है।
herbal tea beneficial for health,healthy living,Health tips
मुलेठी टी

मुलेठी को लीकोरिस कहते हैं। यह चाय लीकोरिस यानी मुलेठी की जड़ से बनाई जाती है। इसमें मिठास के साथ थोड़ा सा कड़वा और नमकीन फ्लेवर होता है। इसमें मौजूद एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज गले में खराश पैदा करने वाले वायरस और बैक्टीरिया से लड़ता है। आप इसकी चाय भी पी सकती हैं या फिर इससे गरारा कर सकती है। इससे गरारा करने के लिए लीकोरिस टी के पैकेट में जो निर्देश दिए हों उसे फॉलो करें। या फिर लीकोरिस चाय बनाकर उससे पहले ठंडा कर लें और फिर उससे गरारा करें। एक बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में पीने से यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है, इसलिए इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। herbal tea beneficial for health,healthy living,Health tips
पुदीने की चाय

पेपरमिंट यानि पुदीने में मेन्थॉल होता है, यह एक प्रभावी डिकॉन्गेस्टेंट और सूथिंग एजेंट को बढ़ाता है। गले में खराश या फिर पाचन की समस्या होने पर सोने से पहले एक कप पुदीने की चाय का सेवन करें। इसमें एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी घटक पाया जाता है, जो सर्दी के लक्षणों को दूर करने में प्रभावी है।
herbal tea beneficial for health,healthy living,Health tips दालचीनी की चाय

दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। वैसे तो दालचीनी का गर्म मसालों में गिना जाता है लेकिन यह किसी औषधी से कम नहीं है। हजारों सालों से दालचीनी का उपयोग भारतीय खानों में किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। दालचीनी एंटीऑक्सिडेंट गुणों का खजाना है, जो आपको फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। मौसम बदलने के दौरान और सर्दियों में गले से संबंधित कई समस्याएं होने लगती है। दालचीनी की चाय पीने से गले की खराश और दर्द से तुरंत आराम दिलाती है। herbal tea beneficial for health,healthy living,Health tips ब्लैक टी

मौसम में किसी भी तरह का बदलाव होने पर सबसे पहले हम चाय की ओर भागते हैं। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो कैफीयुक्त चाय के बजाय ब्लैक टी का सेवन करें। यह न केवल आपको फ्रेश रखेगा, बल्कि इससे आपके शरीर को टैनिन नामक यौगिक भी प्राप्त होगा। यह यौगिक सूजन को कम करने और गले के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होता है। गले की खराश और दर्द को दूर करने के लिए आप ब्लैक टी से गरारा भी कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी लाभकारी है। herbal tea beneficial for health,healthy living,Health tips होरहाउंड टी

होरहाउंड पौधा पुदीने की तरह ही होता है, जिसका इस्तेमाल मेडिसिन के रूप में बहुत किया जाता है। इसका कड़वा जूस कोल्ड और खांसी आदि के लक्षणों में कारगार साबित होता है। इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर आपको खांसी हो रही है या गले में बलगम बन रहा है, तो यह हर्बल चाय उसके लिए बहुत असरदार है। यह चाय आपको ऑनलाइन स्टोर, मेडिकल स्टोर या हेल्थ फूड स्टोर में आसानी से मिल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology