न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

बारिश के मौसम में अलग ही रूमानियत होती है। चाहे ऑफिस हो या किसी करीबी के साथ कॉफी डेट पर जाना हो, हर मौके पर स्टाइलिश और कूल रहना बेहद जरुरी है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 3:18:55

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

बारिश के मौसम में अलग ही रूमानियत होती है। चाहे ऑफिस हो या किसी करीबी के साथ कॉफी डेट पर जाना हो, हर मौके पर स्टाइलिश और कूल रहना बेहद जरुरी है। इस मौसम में स्टाइलिश दिखना आसान नहीं है। कब बारिश हो जाए, कब कड़ी धूप निकल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। बारिश हो गई तो कई बार हल्की ठंड हो जाती है, धूप हो गई तो उमस बढ़ जाती है यानी ड्रेसिंग के मामले में यह मौसम क्या करें क्या और क्या न करें वाली स्थिति डाल देता है। तो चलिए आज हम आपको मानसून के मौसम में खुद को स्टाइल करने के आईडियाज के बारे में बता रहे हैं−

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

पहनें ब्राइट कलर्स

फैशन एक्सपर्ट कहते हैं कि इन दिनों हमारा मूड काफी अच्छा होता है और ऐसे में पॉजिटिविटी कपड़ों से भी झलकनी चाहिए। इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपने मानसून वार्डरोब में ब्राइट कलर्स को प्राथमिकता दें। ब्राइट कलर्स देखकर मन को काफी अच्छा लगता है और यह आपके लुक में चार−चांद लगाते हैं। इस मौसम में आप बेहद लाइट या डार्क कलर्स जैसे व्हाइट या ब्लैक की जगह येलो, पिंक, ग्रीन व ब्लू आदि को सलेक्ट करें।

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

रेन-प्रूफ बूट्स

इस मौसम में अगर आप अपनी मिड लेंथ ड्रेसेस के साथ रेन प्रूफ बूट्स पहनेंगी तो आपका लुक पूरी तरह से डिफरेंट हो जाएगा, साथ ही आपके पैर भी बारिश में भीगने से बचेंगे। अच्छी बात ये है कि ऐसे शूज बेहद कंफर्टेबल होते हैं और पानी से इनके खराब होने का डर भी नहीं रहता। ऐसे जूते आपको कई अट्रैक्टिव कलर्स में मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी ड्रेसेस के साथ मिक्स और मैच करके पहन सकती हैं। इस तरह के शूज आपके कैजुअल और ऑफिस लुक दोनों पर फबेंगे और आपकी पर्सनेलिटी को भी इंप्रेसिव बनाएंगे।

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

स्टाइलिश रेनकोट

बरसात के मौसम में बेहद जरुरी है आपके पास छाता और रेनकोट हो। आप चाहें तो स्टाइलिश रेनकोच या ट्रेंचकोट पहन सकती हैं जिससे लोगों की नजर आप पर ही टिकी रह जाएगी। इसके साथ आप वाइब्रेंट कलर्स के गम बूट्स भी आपको स्टाइलिश लुक देंगे।

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

कंफर्टेबल कॉटन

बारिश में सिंथेटिक कपड़े पहनने पर उमस होने की स्थिति में शरीर में खुजली और बेचैनी महसूस हो सकती है। इससे बचने के लिए कॉटन यानि सूती कपड़े बेहतर रहते हैं क्योंकि ये कपड़े पसीना सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं। कॉटन के कपड़े पहनने पर अगर आप बारिश में थोड़ा-बहुत भीग भी जाएं, तो गीलेपन से आपको बहुत ज्यादा परेशानी महसूस नहीं होगी। लेकिन कॉटन के कपड़े ज्यादा भीगने पर जल्दी नहीं सूखते, यह भी ध्यान में रखें।

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

स्किन टाइट कपड़ों से बचें

इस मौसम में स्किन पर पूरी तरह से टाइट होने वाले कपड़े पहनना सही नहीं रहता, क्योंकि उमस के कारण आपको खुजली और बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसे कपड़ों में अगर आप भीग जाएं तो आपको ठंड भी लग सकती है और स्किन पर इरिटेशन फील हो सकती है। ऐसे कपड़े पहनें जो आरामदायक हों और जिनमें आपकी स्किन ब्रीद कर सके। इसका एक फायदा यह भी है कि अगर आप बारिश में थोड़ी भीग गईं तो ये कपड़े कंफर्टेबल होने की वजह से बहुत ट्रांसपेरेंट नहीं लगेंगे।

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

नाइलॉन ट्रैंसपैरंट बैग

बारिश में अपने सामान को सुरक्षित रखने के साथ ही स्टाइल भी फ्लॉन्ट करना है तो मॉनसून में नाइलॉन के ट्रैंसपैरंट यानी पारदर्शी बैग का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ आपका सामान सुरक्षित रहेगा बल्कि यह आपका स्टाइल भी किसी से कम नहीं होगा।

मॉनसून सीजन में दिखना हैं स्टाइलिश और कूल, जरूर फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स

ऐक्सेसरीज

बारिश में या बारिश के बाद भी चलना काफी पीड़ादायक हो सकता है। आप लोगों के सामने बेढंगे तरीके से फिसलना नहीं चाहेंगे। बारिश के दौरान चाहे फॉर्मल हो या समारोह, सही फुटवियर आपके लुक को कम्पलीट बनाते हैं। गीले इलाकों में जरूरी ग्रिप के लिए उपयुक्त सोल वाले जूते चुनें। अगर यह वेदर-रेसिस्टेंट मैटीरियल से बना हो तो उससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
PM मोदी की सराहना करना पड़ा भारी? थरूर पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी हमलावर
PM मोदी की सराहना करना पड़ा भारी? थरूर पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी हमलावर
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
निखरी और ग्लोइंग स्किन चाहिए? कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये घरेलू फेस पैक
निखरी और ग्लोइंग स्किन चाहिए? कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये घरेलू फेस पैक
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका