हसीना के इस टॉप में ऐड की गई शीयर फ्लोरल एंब्रॉइडरी लेस उसे बहुत ही प्यारा लकु दे रही है। वहीं डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ हल्का क्लीवेज शो करती जान्हवी ने इस बॉडीकॉन टॉप को स्कर्ट के साथ इन कर रखा था। वाइट कलर के टॉप से मैचिंग की थाई-हाई स्लिट स्कर्ट में एक्ट्रेस के स्मूद लेग्स दिख रहे है।जान्हवी की ये हाई-राइज मिनी लेंथ स्कर्ट उनकी बॉडी के साथ इस तरह फिट बैठी थी, जिसमें उनकी स्लिम बॉडी एकदम परफेक्ट लग रही है। वहीं उन्होंने अपने इस लुक के साथ वाइट कलर का ओपन ब्लेजर पहना हुआ है, जिसमें साइड पॉकेट्स, पैडेड शोल्डर और लॉन्ग स्लीव्स थी, जिसे उन्होंने अपने हाथों पर चढ़ा रखा था, जो स्टाइल बढ़ाता दिख रहा था। अपने इस लुक में स्टाइल बढ़ाने के लिए जान्हवी ने कान में सिल्वर हूप ईयररिंग्स और गले में एक प्यारा सा लेयर्ड गोल्ड नेकलेस पहना हुआ है। वहीं मेकअप की बात करे तो ग्लौसी मॉव लिप्स, शिमरी पिंक आई-शैडो, स्लीक आईलाइनर, हेवी मस्कारा, स्लीक आई-ब्रोज, शॉर्प कॉन्टोर, बीमिंग हाईलाइटर, स्लीक आईलाइनर के साथ बालों को सेंटर पार्टेड करते हुए मेसी बन में स्टाइल किया हुआ है। इस ड्रेस को पहनकर जाह्नवी कपूर अपनी कातिलाना अदाओं का जादू फैंस पर चलाती नजर आ रही हैं।
















