न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Cannes 2025: कान्स रेड कारपेट पर Gucci की जालीदार साड़ी पहन इठलाईं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस को देख थम गईं सांसें!

कान्स 2025 के रेड कारपेट पर आलिया भट्ट का जालीदार साड़ी में ग्लैमरस अंदाज़ सबका दिल जीत ले गया। जानिए उनके लुक की खास बातें, गूची की डिजाइन और रिया कपूर की स्टाइलिंग के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 12:23:37

Cannes 2025: कान्स रेड कारपेट पर Gucci की जालीदार साड़ी पहन इठलाईं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस को देख थम गईं सांसें!

कान्स 2025 के रेड कारपेट पर आलिया भट्ट की एंट्री का सभी को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन जब वह कैमरे के सामने आईं, तो उनका लुक सबको चौंकाने वाला और दिलकश था। इस बार उन्होंने अपने लुक की शुरुआत गाउन से की और समापन एक आकर्षक जालीदार साड़ी के साथ किया। 24 मई को उन्हें एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल के प्रतिष्ठित रेड कारपेट पर चलते हुए देखा गया।

पहले दिन जहां उन्होंने ऑफ शोल्डर ग्लैमरस गाउन पहना, वहीं दूसरे दिन पारंपरिक पर मॉडर्न ट्विस्ट लिए साड़ी में नज़र आईं। दोनों लुक्स में से उनका दूसरा अवतार ज्यादा छा गया और फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच लाया। खास तौर पर कपूर खानदान की बहू के रूप में उनकी जालीदार साड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया।

cannes 2025 alia bhatt look,alia bhatt cannes saree,alia bhatt gucci saree,alia bhatt cannes red carpet,alia bhatt cannes photos,alia bhatt cannes outfit,cannes film festival 2025,alia bhatt swarovski saree,alia bhatt fashion,alia bhatt cannes style

इस सेक्विन साड़ी की सबसे खास बात यह रही कि इसे मशहूर फैशन ब्रांड Gucci ने डिज़ाइन किया था। आलिया की इस पूरी साड़ी में बारीकी से Swarovski क्रिस्टल जड़े हुए थे, जो इसे और भी रॉयल बना रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि यह साड़ी पारंपरिक फैब्रिक से नहीं बनी थी, बल्कि इसके नीचे स्किन कलर का बेस लाइनिंग दी गई थी, जिससे यह एक जालीदार, ट्रांसपेरेंट लुक दे रही थी।

गौर करने वाली बात यह भी है कि आलिया भट्ट Gucci की पहली महिला ब्रांड एंबेसडर हैं, और उन्होंने इसी ब्रांड की पहली साड़ी पहनकर कान्स में कदम रखा। अपने रेड कारपेट लुक को उन्होंने एक शानदार डायमंड नेकलेस से कंप्लीट किया, जो पूरी लुक के साथ बखूबी मेल खा रहा था।

cannes 2025 alia bhatt look,alia bhatt cannes saree,alia bhatt gucci saree,alia bhatt cannes red carpet,alia bhatt cannes photos,alia bhatt cannes outfit,cannes film festival 2025,alia bhatt swarovski saree,alia bhatt fashion,alia bhatt cannes style

उन्होंने स्टाइलिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी। सिंगल लेयर डायमंड नेकलेस, इयररिंग्स, खुले सॉफ्ट वेवी बाल और नेचुरल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को क्लासी और एलिगेंट टच दिया। इस लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था, जो इससे पहले जान्हवी कपूर को भी कान्स डेब्यू के लिए स्टाइल कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट अक्सर भारी काजल नहीं लगातीं, लेकिन इस बार नेचुरल ग्लो और न्यूड मेकअप के साथ उनका अंदाज बिल्कुल परफेक्ट था। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। खास बात यह रही कि आलिया ने गूची की पहली भारतीय साड़ी पहनकर एक नई फैशन लकीर खींच दी और इतिहास रच दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत