न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जोया अख्तर ने नेपोटिज्म पर दिया यह जवाब, बड़े-बड़े सितारों ने ‘द आर्चीज’ पर दी रिएक्शन, देखें वीडियो

दिग्गज गीतकार व लेखक जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 6:38:19

2 News : जोया अख्तर ने नेपोटिज्म पर दिया यह जवाब, बड़े-बड़े सितारों ने ‘द आर्चीज’ पर दी रिएक्शन, देखें वीडियो

दिग्गज गीतकार व लेखक जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। इस फिल्म के साथ ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते अगस्त्य नंदा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इन तीन स्टार किड्स के डेब्यू के चलते रिलीज के पहले से यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई थी।

इस फिल्म से एक बार फिर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का मुद्दा उठ गया है। ऐसे में जोया ने इसका जवाब दिया है। जोया ने जगरनॉट से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह बहस विशेषाधिकार, पहुंच और सामाजिक पूंजी के बारे में है। मैं इस तथ्य पर क्रोध या हताशा को पूरी तरह से समझती हूं कि आपके पास वह पहुंच नहीं है, जो कुछ लोगों को इतनी आसानी से मिल जाती है।

हर किसी को समान शिक्षा, नौकरी के अवसर आदि की आवश्यकता है। लेकिन जब आप पलटते हैं और कहते हैं कि सुहाना को मेरी फिल्म में नहीं होना चाहिए, तो यह साधारण बात है क्योंकि इससे आपकी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आएगा चाहे वह मेरी फिल्म में हो या नहीं। आपको इस बारे में बात करनी होगी कि आपके जीवन में क्या बदलाव आएगा। मेरे पिता कहीं से आए और उन्होंने अपने लिए एक जीवन बनाया।

मेरा जन्म और पालन-पोषण इसी इंडस्ट्री में हुआ है और मैं जो कुछ भी करना चाहती हूं, उसे करने का मुझे पूरा अधिकार है। नेपोटिज्म तब होता है, जब मैं जनता का पैसा या किसी और का पैसा लेती हूं और उसके बाद अपने दोस्तों और परिवार का पक्ष लेती हूं। आप कौन होते हैं, मुझे बताने वाले कि मुझे मेरे पैसे का क्या करना है, यह मेरा पैसा है। अगर कल मैं अपना पैसा अपनी भतीजी पर खर्च करना चाहूं तो यह मेरी समस्या है।

बता दें कि फिल्म में मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, युवराज मेंडा और अदिति सेगल भी हैं। इतने सारे नए चेहरों की वजह से यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में थी। यह फिल्म अमेरिकी कॉमिक्स 'द आर्चीज' से प्रेरित है, जिसे जोया ने रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है। जोया इससे पहले ‘गली बॉय’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।

‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर पहुंचे सितारों को पसंद आई फिल्म

नेटफ्लिक्स पर ‘द आर्चीज’ रिलीज हो चुकी है और इसे अब मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले जोया ने इसका प्रीमियर रखा था जिसमें सितारों का मेला लगा था। अब नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रीमियर में पहुंचे कई सितारे मिलकर फिल्म का रिव्यू कर रहे हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को भी देख सकते हैं। ऋतिक रोशन ने कहा कि ये फिल्म बेहद कमाल की है इसमें सच्चाई है और इसके म्यूजिक पर मैं डांस कर रहा था।

इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने भतीजे अगस्त्य के डेब्यू पर कहा कि इसे देखकर हमें पुराने दिनों की याद आ गई है और हम सभी आर्चीज पढ़कर बड़े हुए हैं और यह बस हमें वापस जवानी के दिनों में ले जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन कहती हैं कि वंडरफुल और पूरी टीम को ढेर सारी बधाई। कैटरीना कैफ ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी जोया अख्तर के बड़े फैंस हैं। वर्सेटाइल डायरेक्टर हैं। वह जो भी छूती हैं वह सोना हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे