न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जायद ने जीनत के साथ पिता के रिलेशनशिप पर कही यह बात, ऋतिक संग रिश्ते को लेकर बोले ऐसा

हाल ही में गुजरे जमाने के एक्टर संजय खान के बेटे एक्टर जायद खान ने अपने पिता के दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान संग अफेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 11:10:12

2 News : जायद ने जीनत के साथ पिता के रिलेशनशिप पर कही यह बात, ऋतिक संग रिश्ते को लेकर बोले ऐसा

हाल ही में गुजरे जमाने के एक्टर संजय खान के बेटे एक्टर जायद खान ने अपने पिता के दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान संग अफेयर पर चुप्पी तोड़ी। जायद ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में जीनत के साथ उनके पिता के रिलेशनशिप के बारे में सवाल के जवाब में कहा कि यह सिर्फ मेरे पिता के घर पर नहीं था, बल्कि हर अभिनेता के घर में हो रहा था। एक या दो अजीब लोगों को छोड़कर हर इंसान बेहद सनकी था, जो वास्तव में ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए थे। बाकी सब...ओह! जब मैं छोटा था, मैं ऐसा करता था।

इन लोगों को उन जैजी वर्साचे शर्ट और उनकी चीजों को पार्टी करते और तैयार होते हुए देखता था, यह एक बिल्कुल अलग युग था। वे रियल पर्सनलिटी थे। उल्लेखनीय है कि 80 के दशक में जीनत और संजय का रिश्ता खूब चर्चाओं में रहा था। हालांकि यह रोमांस काफी कम समय के लिए रहा था। दोनों को फिल्म ‘अब्दुल्लाह’ में साथ काम करने के दौरान प्यार हो गया था। साल 1978 में उन्होंने राजस्थान में स्वर्णनगरी के नाम से विख्यात जैसलमेर में केवल दो गवाह के साथ गुपचुप शादी कर ली थी।

उनकी शादी एक साल के भीतर ही टूट गई। उस समय रूमर्स फैले थे कि संजय ने एक होटल लॉबी में जीनत पर हिंसा की थी जिससे एक्ट्रेस की आंख में काफी सीरियस चोट लग गई थी। संजय ने हृषिकेश कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट में कहा था कि मैंने जीनत को कभी थप्पड़ नहीं मारा। यह मेरे खिलाफ 'पीआर स्टंट' था। जीनत की चोट 'हेरिडिटरी' थी।

zayed khan,actor zayed khan,sanjay khan,zayed sanjay,zeenat aman,actress zeenat aman,sanjay zeenat,Hrithik Roshan,sussanne khan,saba azad,arslan goni

जायद ने कहा, ऋतिक बहुत अच्छे हैं और अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आता है तो...

जायद खान की बहन सुजैन खान और सुपरस्टार ऋतिक रोशन के तलाक को 10 साल हो चुके हैं। 14 साल तक शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद कपल साल 2014 में अलग हो गए। पिछले कुछ सालों से ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, जबकि सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी संग रिलेशनशिप में हैं। अब जायद ने ऋतिक संग रिश्ते पर बात की है।जायद ने कहा कि तलाक के बाद हम दोनों के बीच कभी दूरियां नहीं आईं।

हम हमेशा से काफी क्लोज थे और आज भी हमारे रिश्ते वैसे ही हैं। हमारा परिवार एक मॉडर्न फैमिली है और हम सबने एक-दूसरे को स्वीकार कर लिया है। हालांकि हमें यहां तक पहुंचने में काफी समय लगा, लेकिन अब हम सभी लोग एक-दूसरे के साथ काफी सहज हैं। जब भी मैं कुछ शूट करता हूं और मुझे वो अच्छा नहीं लगता तो मैं ऋतिक को फोन करके उनका सुझाव मांगता हूं। ऋतिक बहुत अच्छे हैं और अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आता है तो वे साफ-साफ कह देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका