न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा और राहुल के ब्रेकअप पर इन्होंने लगाई मुहर, विवादित टिप्पणी के लिए मुनव्वर को मांगनी पड़ी माफी

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। श्रद्धा की फिल्म ‘स्त्री 2’ का इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 12:03:45

2 News : श्रद्धा और राहुल के ब्रेकअप पर इन्होंने लगाई मुहर, विवादित टिप्पणी के लिए मुनव्वर को मांगनी पड़ी माफी

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। श्रद्धा की फिल्म ‘स्त्री 2’ का इंतजार खत्म होने को है। यह मूवी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्रद्धा की पर्सनल लाइफ भी दिलचस्प है। पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। मार्च में गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान श्रद्धा को राहुल के साथ स्पॉट किया गया था। श्रद्धा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल के साथ फोटो शेयर कर रिलेशन कंफर्म किया था।

अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। श्रद्धा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल को अनफॉलो कर दिया था। उनके ब्रेकअप की संभावना को पुख्ता करने वाला एक और संकेत मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा की बहन जानाई भोसले ने भी राहुल को अनफॉलो कर दिया है। जानाई महान गायिका आशा भोसले की नातिन हैं। वैसे अब तक न तो श्रद्धा और न ही राहुल ने इस पर कमेंट किया है। उल्लेखनीय है कि श्रद्धा ने पूर्व में जब राहुल के साथ फोटो शेयर की थी तब लिखा था, “दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।”

यह फोटो कुछ ही देर में वायरल हो गई थी। श्रद्धा के फैंस काफी खुश हुए थे, लेकिन अब ताजा गतिविधियों को देखते हुए वे निराश हैं। श्रद्धा इससे पहले चार साल तक मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि साल 2020 में दोनों अलग हो गए। तीन साल बाद श्रद्धा ने लेखक राहुल मोदी के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों को हवा दी, जिनसे उनकी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सेट पर मुलाकात हुई थी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि दोनों ने रिश्ता खत्म कर लिया है।

मुनव्वर फारूकी ने इसी साल जीता था ‘बिग बॉस 17’ का खिताब

बिग बॉस 17 के विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का विवादों से चोली-दामन का साथ है। मुनव्वर एक बार फिर से कोंकणी समुदाय पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर विवादों में आ गए। उन्होंने अपने शो के दौरान यह टिप्पणी की थी। जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भड़क गए। मुनव्वर को जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया गया। उनके विरोध में कोंकणी समुदाय से लेकर भाजपा सहित अन्य दलों के नेता भी उतर गए।

मामले को तूल पकड़ता देख मुनव्वर ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल से एक वीडियो जारी करते हुए कोंकणी लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, “अभी कुछ दिन पहले मेरे एक शो के दौरान मैंने कोंकणी लोगों पर एक टिप्पणी की थी, जब वीडियो इंटरनेट पर आया तो उस टिप्पणी से कई लोगों का दिल दुखा। एक स्टैंड-अप कॉमेडियन होने के नाते मेरा काम लोगों को हंसाना है ना कि लोगों के दिल को दुख पहुंचाना, इसलिए मैं उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, जो मेरे इस बयान से आहत हुए। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।”

इससे पहले भाजपा नेता नीतीश राणे ने विवादित टिप्पणी वाली वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस हरे सांप को घर जाकर बताना होगा कि कोंकण के लोग कैसे हैं। फिर मालवणी में शुरू होगा स्टैंड अप!” शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता समाधान सरवनकर ने मुनव्वर को धमकाते हुए उन्हें पाकिस्तानी प्रेमी बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री