न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दंगल’ फेम जायरा वसीम के पिता ने दुनिया से ली विदाई, एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस से की यह अपील

‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम (23) के पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। जायरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर अपने अब्बू के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 May 2024 11:04:28

‘दंगल’ फेम जायरा वसीम के पिता ने दुनिया से ली विदाई, एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस से की यह अपील

‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम (23) के पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। जायरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर अपने अब्बू के इंतकाल की जानकारी दी। जायरा ने लोगों से पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगने की अपील की है। उन्होंने पिता के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वह उन्हें किस कर रही हैं। भावुक जायरा ने लिखा, “मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है।

प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में याद करें और अल्लाह से बोलें कि उनकी वहां रक्षा करें। उनकी कमियों को माफ करें और यहां से आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाएं, उन्हें जन्नत दें। हम सब अल्लाह के बच्चे हैं और एक दिन उनके पास ही जाना है।” जायरा ने मंगलवार (28 मई) शाम अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर ये पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने मरहूम पिता के लिए दुआएं मांगीं। जायरा की पोस्ट देखने के बाद कई यूजर्स ने उनके पिता के लिए दुआएं मांगी।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रहने वाली जायरा सुपरस्टार आमिर खान की ‘दंगल’ मूवी में मशहूर पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाकर चर्चाओं में आई थीं। जायरा ने 30 जून 2019 को एक्टिंग की दुनिया को सलाम कह दिया था। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी घोषणा की थी। बॉलीवुड में काम करने से उनकी धार्मिक मान्यताओं और आस्था के साथ अन्याय हो रहा था।

जायरा ने इस फिल्म के बाद बॉलीवुड से ले लिया था संन्यास

जायरा ने नवंबर 2020 में फैंस से सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें हटाने का अनुरोध किया था। जायरा ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘द स्काई इज पिंक’ मूवी में भी अहम रोल निभाए। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की ‘द स्काई इज पिंक’ उनकी आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के दौरान ही जायरा ने बॉलीवुड से दूरी का ऐलान कर दिया था।जायरा ने इस्लाम के लिए ग्लैमर की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

फैंस उनके इस फैसले से आश्चर्यचकित रह गए थे क्योंकि उन्हें उनमें असीम प्रतिभा दिख रही थी। जायरा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। वह फिल्मफेयर अवार्ड और राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। एक इंटरव्यू में जायरा ने बताया कि उनके पिता को शुरू में राष्ट्रीय पुरस्कार के महत्व के बारे में जानकारी नहीं थी। उनके माता-पिता को गर्व महसूस नहीं हुआ, जब तक उन्हें इसके महत्व के बारे में बताया नहीं गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष