न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जहीर को सोनाक्षी की इस आदत से हुई परेशानी, तापसी ने पति के रिटायरमेंट पर ऐसे ली चुटकी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली थी। दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 12:48:22

2 News : जहीर को सोनाक्षी की इस आदत से हुई परेशानी, तापसी ने पति के रिटायरमेंट पर ऐसे ली चुटकी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली थी। दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद कपल लगातार सुर्खियों में है। वे सोशल मीडिया पर आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। सोनाक्षी ने हाल ही में अपने फ्लैट की एक झलक शेयर की थी, जिसमें वह घर की सजावट करती नजर आई थीं। अब जहीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अपनी पत्नी की एक आदत के चलते वे पार्टी में एक घंटे पहले पहुंचे हैं।

जहीर ने वीडियो शेयर कर लिखा, “हम वक्त काट रहे हैं क्योंकि हम पार्टी में 1 घंटा पहले आ गए। वो भी मेरी बीवी की पंक्चुअलिटी के चलते।” सोनाक्षी और जहीर ने शादी वाले दिन ही मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां में एक भव्य समारोह का आयोजन किया था। इसमें सलमान खान, काजोल, रेखा, अनिल कपूर, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी और यो यो हनी सिंह जैसे बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए थे।

इस समारोह के बाद यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए विदेश चला गया था। उन्होंने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जो काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें मई में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' और फिर इसके बाद हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'काकुडा' में देखा गया था। ये दोनों प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए। सोनाक्षी अब संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।

तापसी पन्नू के पति मैथियास बोए थे भारतीय शटलर चिराग और सात्विक के कोच

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कुछ समय पहले अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए के साथ शादी कर ली। हालांकि तापसी ने अभी तक इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। तापसी ओलंपिक में पति और भारतीय शटलर्स का हौसला बढ़ाने के लिए पेरिस पहुंचीं। मैथियास शटलर चिराग शेट्टी और सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी को कोचिंग दे रहे थे। हालांकि ओलंपिक में इस जोड़ी का सफर पदक के बगैर ही खत्म हो गया।

ऐसे में मैथियास ने अपने रिटायरमेंट की भी घोषणा कर दी। मैथियास ने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिख यह ऐलान किया। अब तापसी ने इस पर रिएक्शन दी है, जो वायरल हो रही है। मैथियास ने चिराग और सात्विक की फोटो शेयर कर उनकी तारीफ करने के बाद लिखा कि मेरे लिए मेरे कोचिंग के दिन यहीं समाप्त होते हैं। मैं कम से कम अभी के लिए भारत या कहीं और जारी नहीं रखूंगा। मैंने बैडमिंटन हॉल में बहुत अधिक समय बिताया है और कोच बनना भी काफी तनावपूर्ण है।

मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं। इस पर तापसी ने चुटकी लेते हुए लिखा, “लेकिन अब आप एक शादीशुदा आदमी हैं। आपको एक कदम पीछे हटने की जरूरत है। मुझे रात का खाना तैयार करने और साफ-सफाई के लिए हर रोज काम से घर वापस आना पड़ता है। तो अब आप सब्जियां काटोगे।” तापसी 15 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म ‘खेल खेल में’ अहम रोल निभा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क