न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : युवराज सिंह की जीवनी पर फिल्म की हुई घोषणा, ये हैं डायरेक्टर, प्रियंका ने बताया कब रिलीज होगी...

मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की जीवनी पर आधारित फिल्म बनेगी। आज मंगलवार (20 अगस्त) को टी-सीरीज ने इसका आधिकारिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 2:26:43

2 News : युवराज सिंह की जीवनी पर फिल्म की हुई घोषणा, ये हैं डायरेक्टर, प्रियंका ने बताया कब रिलीज होगी...

मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की जीवनी पर आधारित फिल्म बनेगी। आज मंगलवार (20 अगस्त) को टी-सीरीज ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया। मेकर्स ने साफ कर दिया कि इस बायोपिक में क्रिकेटर की जिंदगी के संघर्ष, करिअर और लव लाइफ का चित्रण होगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण भारतीय मनोरंजन उद्योग के दो प्रमुख व्यक्ति भूषण कुमार और रवि भागचंदका करेंगे। अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

यह युवराज के मैदान पर और मैदान के बाहर के उल्लेखनीय सफर को दिखाने का वादा करती है। इसके डायरेक्टर रवि भागचंदका रहेंगे। युवराज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कर फिल्म पर मोहर लगा दी है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि युवराज का रोल बड़े पर्दे पर कौन साकार करेगा। हालांकि पिछले दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू के अनुसार युवराज ने कहा था कि मैंने हाल ही में एनिमल देखी और मुझे लगता है कि रणबीर कपूर मेरी बायोपिक के लिए सही विकल्प होंगे।

लेकिन आखिरकार, यह निर्देशक का फैसला होगा। हम निश्चित रूप से इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही कुछ अच्छी खबर मिलेगी। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में क्रिकेटर्स के जीवन पर कई फिल्में बनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' खूब पसंद की गई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने माही का किरदार निभाया था।

कपिल देव के जीवन पर बनी '83' में रणवीर सिंह और अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी 'अजहर' में इमरान हाशमी थे। बता दें युवराज ने भारत के लिए टी20 और वनडे दोनों विश्व कप जीते हैं। साथ ही उनके नाम 6 गेंदों पर 6 छक्कों का रिकॉर्ड है। युवराज ने एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी की है। उनके दो बच्चे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के होम प्रोडक्शन में बनी है मराठी फिल्म ‘पाणी’

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाती हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद हॉलीवुड का रुख किया। वह पति निक जोनास के साथ अमेरिका में सैटल हो चुकी हैं। प्रियंका अक्सर अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर तले कई मूवीज का निर्माण भी कर चुकी हैं। अब उनके होम प्रोडक्शन में मराठी फिल्म ‘पाणी’ बनी है। प्रियंका ने आज मंगलवार (20 अगस्त) को इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया। इस मूवी को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं। प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘पाणी’ का मोशन टीजर रिलीज करते हुए बताया कि यह 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ-साथ राजश्री मराठी प्रोडक्शन ने भी इस फिल्म को बनाने के लिए साझेदारी की है। निर्देशक आदिनाथ कोठारे की फिल्म हनुमंत केंद्रे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वे किस तरह से अपने गांव में पानी की समस्याओं का निवारण करते हैं, वो इस फिल्म की स्टोरी को और भी असरदार बनाता है। इससे पहले पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर तले ‘काय रे रास्कला’ और ‘फायरब्रांड’ मूवी का निर्माण भी किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क