न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब युविका ने कराया ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट, इस एक्ट्रेस ने शादी की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी और एक्टर प्रिंस नरूला जल्द ही पहली बार माता-पिता बनने का सुख हासिल करने वाले हैं। युविका ने हाल ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 8:05:10

2 News : अब युविका ने कराया ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट, इस एक्ट्रेस ने शादी की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी और एक्टर प्रिंस नरूला जल्द ही पहली बार माता-पिता बनने का सुख हासिल करने वाले हैं। युविका (41) ने हाल ही डिलीवरी से पहले एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। युविका ने आज मंगलवार (3 सितंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैटरनिटी शूट की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। युविका ने चारों ओर फूलों से सजे बैकग्राउंड के बीच व्हाइट कलर के थाई-स्लिट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ खुले बाल और न्यूड मेकअप में वह कहर ढा रही हैं।

युविका ने गाउन के साथ एक न्यूड शेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। वह सॉफ्ट कर्ल के साथ मिड पार्टेड हेयर व गले में चोकर से बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। डिलीवरी से पहले युविका का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में हार्ट और नजरबट्टू की इमोजी शेयर की है। युविका के फोटोशूट की तस्वीरों पर एक्ट्रेस आरती सिंह, गौहर खान और दिव्या अग्रवाल सहित कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है। प्रिंस ने फायर और हार्ट इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

उल्लेखनीय है कि युविका ने साल 2018 में प्रिंस के साथ शादी की थी। कपल 6 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहा है। युविका की प्रेग्नेंसी की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं। जून में युविका ने प्रेग्नेंसी का एलान कर अपने फैंस को खुश होने का मौका दिया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। वह सितंबर में ही मां बनने वाली हैं। उनकी शादी साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ इटली में हुई थी।

पवित्रा पुनिया की तस्वीरों को देख फैंस लगा रहे थे शादी के कयास

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (38) प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। ‘बिग बॉस 14’ फेम पवित्रा ने हाल ही अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी के कयास लगाने लगे। बात बढ़ती देख अब पवित्रा ने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवित्रा ने कहा कि मैंने शादी नहीं की है। मैं मंदिर गई थी और माथे पर सिर्फ तिलक लगाया था।

शादी अभी मेरे एजेंडे में नहीं है। अपने पिता को खोने और भाई की बीमारी से जूझने के बाद मैंने बहुत कुछ झेला है। इससे पहले पवित्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो एक लाल रंग की साड़ी पहने बैठी थीं। उनके माथे पर सिंदूर था, जिसे देखकर लोग यह समझने लगे थे कि शायद पवित्रा ने गुपचुप शादी कर ली है।

बता दें ‘बिग बॉस 14’ में पवित्रा और एक्टर एजाज खान एक-दूसरे के करीब आ गए थे। शो के बाद दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। माना जा रहा था कि वे दोस्ती के रिश्ते को शादी में बदल लेंगे, मगर अचानक से उन्होंने ब्रेकअप का ऐलान कर सबको चौंका दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री