न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं यह एक्ट्रेस, अपने युट्यूब चैनल पर प्रेग्नेंसी को लेकर किया यह खुलासा

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के जीवन में जल्द ही खुशियों की बरसात होने वाली है। वे शादी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 11:06:23

शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं यह एक्ट्रेस, अपने युट्यूब चैनल पर प्रेग्नेंसी को लेकर किया यह खुलासा

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के जीवन में जल्द ही खुशियों की बरसात होने वाली है। वे शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल ने कुछ समय पहले प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इस बीच युविका (41) ने उन लोगों को जवाब दिया है जो उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे थे। फैंस उनसे पूछ रहे थे कि उन्होंने नेचुरल तरीके से कंसीव किया या आईवीएफ का सहारा लिया। अब युविका ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए व्लॉग में यह खुलासा किया है।

युविका ने वीडियो में बताया कि उन्होंने मां बनने के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) नाम की साइंटिफिक प्रोसेस का सहारा लिया है क्योंकि वह नेचुरली कंसीव नहीं कर पा रही थीं। बता दें कि आजकल कई महिलाएं इस प्रोसेस की मदद से मातृत्व सुख प्राप्त कर पा रही हैं। हालांकि युविका ने प्रेग्नेंसी को लेकर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा और बोला कि बाकी सवालों के जवाब वह अगले वीडियो में देंगी।

युविका ने प्रेग्नेंसी के वक्त उनके शरीर में आने वाले बदलाव के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी फेज में वह अपनी बॉडी में बदलाव महसूस कर रही हैं। वह खुद को पहचान नहीं पा रहीं। इन दिनों वह इस खास पलों को भरपूर तरीके से एन्जॉय कर रही हैं।

मैं आधी रात में जाग जाती हूं और सुबह 4 बजे सो जाती हूं : युविका

अपने व्लॉग में युविका ने आगे कहा कि मैं हर गुजरते दिन के साथ खुद को पहचानने में असमर्थ होती जा रही हूं। इसका भी वैसे एक मजा है। बाद में यह सब गायब हो जाएगा। हां, मैंने IVF के जरिए प्रेग्नेंसी कंसीव की है। मैंने इस टेक्नोलॉजी को क्यों चुना है, इसके बारे में जल्द ही आप सभी को बताऊंगी।

मैं बहुत सी चीजें शेयर करना चाहती हूं जिससे महिलाओं को उस तरह से तकलीफ न हो जैसा मैंने सहा है। प्रिंस मेरा इस वक्त बहुत अच्छी तरह से ख्याल रख रहे हैं। इस वक्त मेरा डेली शेड्यूल काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। मैं आधी रात में जाग जाती हूं और सुबह 4 बजे सो जाती हूं। मैं आज अपने डॉक्टर से मिलने जा रही हूं। मुझे अपना चेकअप कराना है।

हाल ही प्रिंस ने युविका के लिए गोद भराई की रस्म यानि बेबी शॉवर सेरेमनी रखी थी। सेरेमनी से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उल्लेखनीय है कि युविका और प्रिंस पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में मिले थे। वहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी और बाद में वे विवाह बंधन में बंध गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री