न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धांत और मालविका की मूवी ‘युद्धरा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘मिर्जापुर 3’ के बोनस एपिसोड में होगी इनकी एंट्री

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज गुरुवार (29 अगस्त) को मचअवेटेड मूवी ‘युद्धरा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया। इसमें एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 8:41:24

2 News : सिद्धांत और मालविका की मूवी ‘युद्धरा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘मिर्जापुर 3’ के बोनस एपिसोड में होगी इनकी एंट्री

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज गुरुवार (29 अगस्त) को मचअवेटेड मूवी ‘युद्धरा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया। इसमें एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को बहादुर ‘युद्धरा’, एक्ट्रेस मालविका मोहनन को आकर्षक ‘निखत’ और ‘किल’ फेम राघव जुयाल को खतरनाक विलेन ‘शफीक’ के रूप में पेश किया गया है। फिल्म एक रोमांचक एक्शन ड्रामा है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन और दमदार कहानी दिखाई गई है। सिद्धांत बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका एक्शन रोंगटे खड़े कर देने वाला है, वहीं डायलॉग भी दमदार हैं।

वे मालविका के साथ रोमांस करते भी दिखे। ट्रेलर में खूब खून-खराबा देखने को मिल रहा है। इसमें अभिनेता राम कपूर और गजराज राव की झलक भी देखने को मिली है। ‘मॉम’ फिल्म के लिए लोकप्रियता हासिल करने वाले डायरेक्टर रवि उदयवार इस फिल्म के जरिए एक नया और रोमांचक दृष्टिकोण लेकर आए हैं।

इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को-फाउंडर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले यह कंपनी ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’, ‘फुकरे सीरीज’, ‘गली बॉय’ जैसी पॉपुलर फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी है। 'युद्धरा' की शूटिंग भारत के साथ दूसरे देशों में भी की गई है। निर्माताओं ने सिद्धांत को फिल्म में 'एंग्री यंग मैन' के रूप में पेश करने की योजना बनाई है। फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

‘मिर्जापुर 3’ के बोनस एपिसोड में नजर आएंगे ‘मुन्ना भैया’ उर्फ दिव्येंदु शर्मा

‘मिर्जापुर’ वेबसीरीज फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। अब इसके सीजन-3 से जुड़ी एक खबर है जो सबको खुश कर देगी। इसमें एक बार फिर ‘मुन्ना भैया’ की एंट्री होने वाली है। ‘मुन्ना भैया’ उर्फ दिव्येंदु शर्मा बोनस एपिसोड में नजर आने वाले हैं। ‘मिर्जापुर सीजन-3’ के रिलीज होने के बाद फैंस इस बात से दुखी थे कि इसमें 'मुन्ना भैया' नहीं दिखे थे। ऐसे में लोगों को अब 30 अगस्त का इंतजार है, जब दिव्येंदु एक बार फिर भौकाल मचाने के लिए मिर्जापुर लौटेंगे।

प्राइम वीडियो ने इस बोनस एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया, जिसमें ‘मुन्ना भैया’ कहते हुए दिखे, “हम क्या गए, पूरा बवाल ही मच गया। सुना है हमारे लॉयल फैंस बहुत मिस किए हमको। सीजन-3 में बहुत कुछ मिस किए आप। वो हम ढूंढकर ले आए हैं। जस्ट फॉर यू। मुन्ना त्रिपाठी के सौजन्य से। क्योंकि हम करते पहले हैं और सोचते बाद में हैं।”

एपिसोड की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। यह शुक्रवार (30 अगस्त) को रिलीज होगा। इससे पहले ‘गुड्डू पंडित’ का किरदार निभाने वाले एक्टर अली फजल ने बोनस एपिसोड के संकेत दिए थे। 10 एपिसोड्स का लुत्फ उठा चुके दर्शकों के लिए यह बोनस एपिसोड है। ‘मिर्जापुर सीजन 3’ का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क