न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ और कैटरीना की फिल्मों की होगी भिड़ंत, इधर-शाहिद और कृति की फिल्म की रिलीज डेट भी हुई घोषित

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस साल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ शादी की थी। फैंस उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बराबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 1:06:16

सिद्धार्थ और कैटरीना की फिल्मों की होगी भिड़ंत, इधर-शाहिद और कृति की फिल्म की रिलीज डेट भी हुई घोषित

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस साल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ शादी की थी। फैंस उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बराबर रुचि दिखाते हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आए सिद्धार्थ एक्टिंग और लुक के लिए हमेशा लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। बहरहाल हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ की आगामी फिल्म ‘योद्धा’ की, जिसमें दिशा पटानी उनके अपोजिट हैं। साथ ही राशि खन्ना का भी अहम किरदार है।

सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित फिल्म एक हवाई जहाज अपहरण की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। पहले ये सितंबर और फिर नवंबर में सिनेमाघरों में पहुंचने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई। अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। इस बार भी रिलीज डेट की जानकारी डायरेक्टर करण जौहर ने दी है। फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।

धर्मा प्रोडक्शंस ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “देवियों और सज्जनों, तैयार हो जाइए क्योंकि #योद्धा का इंजन पूरी तरह से तैयार हो गया है और 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है!” खास बात ये है कि इसी दिन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ व विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ भी रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई पर असर पड़ना तय है। मैरी क्रिसमस पहले 22 और फिर 15 दिसंबर को रिलीज होनी थी। इसी तरह 22 दिसंबर को शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सलार’ का क्लैश होगा।

शाहिद और कृति की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का पोस्टर हो चुका है जारी

अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। अभी तक निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी रिलीज तारीख सामने आ चुकी है। फिल्म वैलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके पहले फिल्म की रिलीज डेट इसी साल 8 दिसंबर तय की गई थी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार इस फिल्म का नाम 'शिंटू की दुल्हनिया' होगा।

फिल्म का निर्देशन अमित जोशी ने आराधना साह के साथ मिलकर किया है। कहानी भी इन दोनों ने ही लिखी है। इसके निर्माता दिनेश विजन, लक्ष्मण उटेकर और ज्योति देशपांडे हैं। शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें शाहिद और कृति बाइक पर एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे दिख रहे हैं।

फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एक रोबोट-बेस्ड रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें शाहिद का किरदार एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाता है और उसे अपने ही क्रिएशन एक रोबोट से प्यार हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार