न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस एक्ट्रेस पर आया हनी का दिल, कर रहे डेट, रैपर सोशल मीडिया पर इसलिए हो रहे ट्रॉल

पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अब तक फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। उनके गानों पर लोग झूमने को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jul 2024 2:22:31

2 News : अब इस एक्ट्रेस पर आया हनी का दिल, कर रहे डेट, रैपर सोशल मीडिया पर इसलिए हो रहे ट्रॉल

पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अब तक फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। उनके गानों पर लोग झूमने को मजबूर हो जाते हैं। हनी हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा की शादी में रंग जमाते नजर आए थे। हनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। अब खबर मिली है कि हनी को एक बार फिर से प्यार हो गया है। ई टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो हनी पंजाबी एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार अलग-अलग मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया है।

हीरा मुंबई में होली के दौरान हनी के कंसर्ट में भी नजर आई थीं। हीरो को कई तस्वीरों में लोगों ने मलाइका अरोड़ा की कॉपी बताया। हनी व हीरा के एक करीबी का कहना है कि दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले महीने एक रोमांटिक ट्रिप पर भी साथ गए थे। हनी रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन हैं और वो हीरा को पार्टनर कहकर ही इंट्रोड्यूस करवाते हैं, लेकिन फिलहाल वे इसे सीक्रेट ही रखना चाहते हैं। हीरा एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आई थी।

हनी इससे पहले एक्ट्रेस मॉडल टीना थडानी को डेट कर रहे थे। कुछ महीने की डेटिंग के बाद पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया था। वे जब अलग हुए थे तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके साथ ही तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। हनी की शादी साल 2011 में शालिनी तलवार के साथ हुई थी। दोनों का साल 2022 में तलाक हो गया। हनी को एलिमनी के तौर पर शालिनी को एक करोड़ रुपए भी देने पड़े थे। शालिनी ने हनी पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक सबंध के आरोप लगाए थे।

हनी सिंह ने धारण किया ऐसा वेश जो फैंस को अखरा, वीडियो वायरल

इस बीच हनी सिंह को कुछ लोग सोशल मीडिया पर ट्रॉल कर रहे हैं। इसके पीछे कारण बना उनका कंदूरा या चोगा पहनना। हनी अब मुस्लिम बन गए हैं। ये हम नहीं, ये इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं, जिन्होंने रैपर को कंदूरा पहने देखा। हनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके स्टाइल को देख फैंस ये कयास लगाकर उन पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हनी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

वे कंदूरा पहने दिख रहे हैं, जिसे उमराह के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पहनते हैं। एक फैन उनके पैर छूता है, तो हनी कहते हैं कि अरे…अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं मैं। हनी के स्टाइल की वजह से फैंस उन पर हमला बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुस्लिम बन गया, अब उमराह पर जा रहा है।” एक अन्य ने लिखा, “हनी पाजी धीरे-धीरे दुबई के शेख बनते जा रहे हैं।” एक और ने लिखा, “हनी सिंह ने मन बना लिया है क्या इस्लाम कबूल करने का।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क