न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

YRKKH से निकाले गए एक्टर शहजादा धामी ने अब बताई सच्चाई, वेदांग को खुशी से मिली ऐसी बर्थडे विश

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) लंबे समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इससे जुड़ी खबरें हमेशा छाई रहती हैं। प्रोड्यूसर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 8:17:28

YRKKH से निकाले गए एक्टर शहजादा धामी ने अब बताई सच्चाई, वेदांग को खुशी से मिली ऐसी बर्थडे विश

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) लंबे समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इससे जुड़ी खबरें हमेशा छाई रहती हैं। प्रोड्यूसर राजन शाही का ये शो फिलहाल कंट्रोवर्सी के चलते लाइमलाइट में है। ‘अरमान पौद्दार’ के रोल में नजर आने वाले एक्टर शहजादा धामी (27) को कुछ महीनों पहले शो से निकाल दिया गया था। शहजादा के साथ 'रुही' का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। शहजादा ने अब उन्हें निकाले जाने पर चुप्पी तोड़ी है। शहजादा ने एक इंटरव्यू में उस दिन और उस घटना का सच बताया, जो उनके लिए शो के सेट पर आखिरी बन गया।

शहजादा ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि सेट पर उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाता था। शहजादा ने कहा कि शूटिंग से पहले मुझे सबको ग्रीट करने की आदत है। डायरेक्टर रोमेश कालरा और मेरी उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है, इसलिए मैं उन्हें 'भाई' कहकर बुलाता था। एक दिन मेरे पास नशे में एक स्टाफ आया। उसने मुझे बताया कि डायरेक्टर मेरे लिए बोलते हैं कि ये कल का आया छोरा उन्हें नाम से बुलाता है। तब मैंने कहा कि मुझे सर बोलने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मैं डायरेक्टर को अपने भाई की तरह ट्रीट करता था, इसलिए भाई कहता था। इसके बाद सेट पर और भी घटनाएं हुई थीं।

इसी तरह एक दिन मैं जब किसी सीनियर एक्टर से बात कर रहा था, तभी पीछे से आवाज आई की शॉट रेडी है। इसके बाद डायरेक्टर ने कहा कि वे सिर्फ एक ही बार बुलाएंगे, अगली बार उड़ा देंगे। इसके बाद मीटिंग रखी गई, जहां सबके सामने डायरेक्टर ने कहा कि अगर शो का डायरेक्टर आपको थप्पड़ भी मारे, तो भी आपको काम करना होगा। ये ताना सबके सामने मुझे दिया गया था। राजन शाही ने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा, जो गलत है। राजन ने मुझसे पूछा भी नहीं कि मामला क्या है। मुझसे कोई बात नहीं की। शहजादा ने बताया कि कैसे पूरी टीम उनसे बदतमीजी से बात करती थी।

yeh rishta kya kehlata hai,shehzada dhami,actor shehzada dhami,rajan shahi,yrkkh,khushi kapoor,vedang raina,khushi vedang,vedang birthday,the archies movie

वेदांग रैना और खुशी कपूर ने ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ किया था डेब्यू

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी फिल्मी दुनिया में एंट्री मार चुकी हैं। खुशी की पहली फिल्म द आर्चीज थी। डायरेक्टर जोया अख्तर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें खुशी के साथ एक्टर वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया था। तब से खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज रविवार (2 जून) को वेदांग अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इस मौके पर खुशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वेदांग की एक प्यारी सी फोटो शेयर की। इसमें वेदांग अपने फर बेबी के साथ नजर आ रहे हैं। खुशी ने वेदांग को एक नोट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फोटो पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे वेदांग।" अभी तक खुशी और वेदांग ने उनमें चल रही प्यार की अफवाहों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में खुशी से इस बारे में पूछा गया था। करण ने उनसे पूछा कि क्या वे डेट कर रहे हैं तो खुशी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है, हम बस अच्छे दोस्त हैं। आपको 'ओम शांति ओम' का वह सीन याद है, जहां वे कहते हैं कि 'ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे' यह बिल्कुल वैसा ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क