न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तंगहाली में जीने को मजबूर है ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मशहूर एक्टर, कर चुके हैं कई फिल्मों में काम

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ में अक्षरा के बड़े ससुर का किरदार निभाने वाले एक्टर संजय गांधी इन दिनों तंगहाली में जिंदगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Jun 2024 11:05:47

तंगहाली में जीने को मजबूर है ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मशहूर एक्टर, कर चुके हैं कई फिल्मों में काम

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ में अक्षरा के बड़े ससुर का किरदार निभाने वाले एक्टर संजय गांधी इन दिनों तंगहाली में जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। संजय ने एक इंटरव्यू में तंगी के हालात बयां किए। उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल मुंबई के अंधेरी में एक किराए के मकान में जिंदगी गुजार रहा हूं, जिसका किराया तक भरने के लिए मेरे पास पैसे नहीं है।

मैंने पिछले 9 महीने में सिर्फ 20 दिन शूटिंग की है। ‘झनक’ सीरियल के मेकर्स ने मुझसे कहा था कि वो 2 महीने का ब्रेक लेंगे। इसके बाद वापस मुझे काम पर बुला लिया जाएगा लेकिन अब तक नहीं बुलाया। मैं अपने ट्रैक के वापस शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे पता होता कि मेकर्स मुझे नहीं बुलाने वाले हैं, तो मैं दूसरा प्रोजेक्ट साइन कर लेता।

मेरे पास कमाई का एकमात्र जरिया एक्टिंग ही है। कोविड के दौरान कई स्टार्स की जैसे मुझे भी संघर्ष करना पड़ा जिससे सेविंग खत्म हो गई। मैं अंधेरी में किराए पर रहता हूं। उस घर का किराया चुकाने के लिए मुझे अपने दोस्तों से उधार लेना पड़ता है। मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रहा हूं।

sanjay gandhi,actor sanjay gandhi,yeh rishta kya kehlata hai,sanjay gandhi economic crisis,jhanak,love aajkal,race 2

घर को गिरवी रखने की नौबत, पैसों की सख्त जरूरत : संजय गांधी

संजय गांधी ने आगे कहा कि मीरा रोड पर मेरा एक घर है, जिसे गिरवी रखने की नौबत आ गई है। मुझे पैसों की सख्त जरूरत है। इसके लिए मुझे काम मिलना जरूरी है। मैंने तंग आकर शो ‘झनक’ छोड़ दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही मुझे कुछ अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। बता दें संजय ‘नागिन’, ‘गंगा’ समेत कई टीवी शो में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं। संजय को ‘रेस 2’, ‘लव आजकल’, ‘हेट स्टोरी 2’, ‘हमको दीवाना कर गए’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी कुछ फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला है।

गौरतलब है कि मनोरंजन जगत में संजय जैसे कई कलाकार हैं जिन्हें ऐसे ही संघर्ष करना पड़ता है। इसकी वजह यही है कि कई दफा उन्हें बहुत काम मिलता है तो कई बार लंबे समय तक खाली बैठना पड़ता है। ऐसे में उनका घर चलाना भी मुश्किल हो जाता है। रोजी-रोटी के लिए एक्टिंग पर ही निर्भर होने से वे दूसरा काम भी नहीं कर पाते।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क