न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गणपत’ में रीक्रिएट होगा अमिताभ का यह आइकोनिक गाना, प्रियंका ने बेटी के साथ शेयर की ये प्यारी तस्वीरें

इन दिनों टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ के हर ओर चर्चे हैं। हाल ही इसका पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें टाइगर तूफानी अवतार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Sep 2023 1:29:04

‘गणपत’ में रीक्रिएट होगा अमिताभ का यह आइकोनिक गाना, प्रियंका ने बेटी के साथ शेयर की ये प्यारी तस्वीरें

इन दिनों टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत : ए हीरो इज बोर्न’ के हर ओर चर्चे हैं। हाल ही इसका पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें टाइगर तूफानी अवतार में नजर आ रहे थे। टाइगर का यह रूप देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं और वे जल्द से जल्द उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। इस बीच फिल्म के जुड़ी एक और खास बात सामने आई है।

दरअसल इसमें सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के आइकोनिक गाने ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ को रीक्रिएट किया जाएगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्लॉट में एक जरूरी मोड़ पर इस गाने का इस्तेमाल होगा। जल्द ही ये गाना रिलीज होगा।

आपको बता दें कि साल 1981 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘याराना’ के इस गाने को इसके कंपोजिशन के साथ ही अमिताभ के लाइट बल्ब लगे आउटफिट के लिए भी याद किया जाता है। ‘गणपत’ में करीब 9 साल बाद कृति सेनन और टाइगर स्क्रीन शेयर करेंगे। इसमें अमिताभ का भी खास रोल है। फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल हैं और यह दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।

प्रियंका ने लॉस एंजिल्स स्थित घर में मनाई गणेश चतुर्थी

मंगलवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इसे धूमधाम से मनाया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास फोटो शेयर की जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी के साथ जश्न मनाती नजर आईं। उन्होंने लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में गणेश चतुर्थी मनाई।

प्रियंका ने अपनी एक साल की बच्ची की क्यूट गणपति के साथ खेलते हुए तस्वीरें साझा कीं। प्रियंका शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हैं, लेकिन वह भारतीय जड़ों और संस्कृति के बेहद करीब हैं। प्रियंका ने पूर्व में बताया था कि वो घर में बहुत सारी पूजाएं करती हैं। प्रियंका ने लिखा 'एक लड़की और उसके गणपति। हमेशा हमारे साथ.. हम जहां भी जाएं।' फोटो में मालती गणपति की पूजा करती और उनके साथ खेलती दिखीं। मालती प्यार से गणपति को गले से लगाए नजर आईं।

व्हाइट कलर के एथनिक कपड़ों में मालती काफी प्यारी लग रही हैं। पेस्टल गुलाबी पोशाक पहने मालती ने चूड़ियां पहनीं और बिंदी भी लगाई। फैंस इन फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका फिलहाल अपना समय पति गायक व अभिनेता निक जोनास के संगीत कार्यक्रमों में लगा रही हैं। प्रियंका अब फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'सिटाडेल 2' भी पाइपलाइन में है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका