न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘आर्टिकल 370’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा यामी का जलवा, रकुल-जैकी की शादी का वीडियो आया सामने

एक्ट्रेस यामी गौतम की मच अवेटेड फिल्म 'आर्टिकल 370' काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। यह आज शुक्रवार (23 फरवरी) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Feb 2024 11:55:44

2 News : ‘आर्टिकल 370’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा यामी का जलवा, रकुल-जैकी की शादी का वीडियो आया सामने

एक्ट्रेस यामी गौतम की मच अवेटेड फिल्म 'आर्टिकल 370' काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। यह आज शुक्रवार (23 फरवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इससे पहले गुरुवार रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें फिल्म की पूरी टीम एक साथ दिखी। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी और कई हस्तियां नजर आईं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले की इस फिल्म में यामी के साथ अरुण गोविल, किरण करमरकर, प्रियामणि, दिव्या सेठ शाह, राज अर्जुन और खावर अली भी हैं। स्क्रीनिंग के दौरान यामी पति फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ पहुंचीं। यामी ने रेड कलर का सूट पहना था। साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ा और इयरिंग कैरी किए हुए थे। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिला। वे अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही थीं।

आदित्य ने ब्लैक आउटफिट चुना। यामी और आदित्य ने पिछले दिनों फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर बताया था कि वे जल्द ही बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। स्क्रीनिंग में अरुण गोविल पत्नी श्रीलेखा के साथ पहुंचे। अरुण ने ब्लैक टी-शर्ट, व्हाइट जैकेट और ब्लैक पैंट कैरी की थी। इस मौके पर एक्टर मनोज जोशी, मृणाल ठाकुर, 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत, विक्की कौशल के भाई सनी व पिता शाम कौशल, अर्जन बाजवा सहित और भी कई स्टार दिखे।

बता दें कि 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद 'आर्टिकल 370' आदित्य और यामी के बीच दूसरा सहयोग है। फिल्म आर्टिकल 370 को निरस्त करने की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसने जम्मू और कश्मीर को एक विशेष दर्जा दिया था।

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में की शादी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने बुधवार (21 फरवरी) को गोवा में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ शादी कर ली। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शादी में शिरकत करने वाले दोस्त भी समारोह की झलकियां शेयर करने में लगे हैं।

इस बीच शादी में हिस्सा बनने वाले एक मेहमान ने दुल्हन की एंट्री का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कपल को एक-दूसरे के गले में वरमाला डालते हुए भी देखा जा सकता है। गेस्ट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कितनी खूबसूरत शादी है।” एक और वीडियो में रकुल खूबसूरत पेस्टल ब्राइडल लहंगे में एंट्री कर रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कुराहट से पता चल रहा है कि वह कितनी खुश हैं।

उल्लेखनीय है कि कपल ने 22 फरवरी को शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिन्हें देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। इस शादी में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप, भूमि और समीक्षा पेडनेकर तथा ईशा देओल सहित कई सितारे शामिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम