न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यामी की ‘आर्टिकल 370’ फिल्म का टीजर आया सामने, जानें-‘मैं अटल हूं’ सहित इन 5 फिल्मों की कमाई

एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने अब तक के करिअर में चुनींदा फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन वह शानदार अदाकारी से लोगों का प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jan 2024 12:35:09

2 News : यामी की ‘आर्टिकल 370’ फिल्म का टीजर आया सामने, जानें-‘मैं अटल हूं’ सहित इन 5 फिल्मों की कमाई

एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने अब तक के करिअर में चुनींदा फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन वह शानदार अदाकारी से लोगों का प्यार बटोरने में सफल रहीं। उनकी अगली फिल्म 'आर्टिकल 370' है, जिसका टीजर शनिवार (20 जनवरी) को रिलीज कर दिया गया। इसमें यामी एक्शन अवतार में हैं। शुक्रवार को इसका पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें यामी का अहम रोल था।

फिल्म में यामी के साथ प्रियामणि, वैभव तत्ववादी, अरुण गोविल और राज अर्जुन के भी खास रोल हैं। फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर व लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले हैं। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर की शुरुआत कश्मीर में भ्रष्टाचार और आतंकवाद से होती है। यामी खुफिया एजेंट के रोल में हैं जो कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे आर्टिकल 370 को खत्म करने के पक्ष में होती हैं। यामी गुस्से में कहती हैं कि कश्मीर में आतंकवाद एक धंधा है।

इसका आजादी से कोई लेना-देना नहीं है। यह पैसों के लिए है। भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों ने इसे बनाए रखा। जब तक जम्मू कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा वापस नहीं लिया जाता तब तक अपराधियों का कुछ नहीं बिगड़ सकता। टीजर के दौरान लिखा हुआ आता है, “कश्मीर...भारत का चमकता ताज...70 सालों से जल रहा...भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद।” आखिर में यामी के चेहरे पर खून दिखता है और वह किसी पर बंदूक ताने खड़ी हैं। यामी ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “एक देश, एक संविधान।” फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’ की कमाई में दूसरे दिन नहीं दिखी ज्यादा बढ़ोतरी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’ को सिनेमाघरों में ठंडा रिस्पोंस मिल रहा है। 20 करोड़ के साथ बनकर तैयार हुई फिल्म की कहानी और एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है, लेकिन थिएटर्स में लोगों की पहुंच काफी लिमिटेड दिखी। फिल्म ने शुक्रवार (19 जनवरी) को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले दिन मात्र 1.15 करोड़ के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगा।

हालांकि कारोबार में इजाफा तो हुआ है, लेकिन बहुत कम मात्रा में। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 20 जनवरी को 1.80 करोड़ रुपए की कमाई की है। दो दिन के इन आंकड़ों को जोड़ें तो फिल्म ने अब तक 2.95 करोड़ रुपए कमाए हैं। अब नजर डालते हैं 12 जनवरी को रिलीज हुई 4 फिल्मों ‘गुंटूर कारम’, ‘हनुमान’, ‘मैरी क्रिसमस’ और ‘कैप्टन मिलर’ के रिपोर्ट कार्ड पर।

9वें दिन महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ ने जहां 3.25 करोड़ कमाए, वहीं तेज सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ ने 14.25 करोड़ रुपए बटोरे। ‘हनुमान’ की भारत में कमाई 114.10 करोड़ रुपए हो गई है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ ने शनिवार को 95 लाख की कमाई की। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 16.22 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ ने 9वें दिन 1 करोड़ रुपए अपने खाते में डाले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम