न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘यारियां 2’ का ट्रेलर जारी, दोस्त नहीं इस बार है कजिंस की कहानी, ‘मिशन रानीगंज’ के पांचों गाने रिलीज

साल 2014 की हिट फिल्म 'यारियां' का सीक्वल 'यारियां 2' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म के कई टीजर और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 7:24:31

‘यारियां 2’ का ट्रेलर जारी, दोस्त नहीं इस बार है कजिंस की कहानी, ‘मिशन रानीगंज’ के पांचों गाने रिलीज

साल 2014 की हिट फिल्म 'यारियां' का सीक्वल 'यारियां 2' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म के कई टीजर और गाने सामने आ चुके हैं। फैंस ने इन पर खूब प्यार लुटाया है और वे बेसब्री से इसे बड़े पर्दे पर देखने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बुधवार (27 सितंबर) को इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। 'यारियां 2' तीन कजिंस की कहानी है। पिछली फिल्म में दोस्तों की कहानी पर फोकस किया गया था।

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार, एक्टर मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी फिल्म की लीड स्टार कास्ट में शामिल हैं। राधिका राव और विनय सपरु के डायरेक्शन में बनी 'यारियां 2' की रिलीज डेट 20 अक्टूबर है। फिल्म के पोस्टर में 'कजिन्स बाय ब्लड, फ्रेंड्स बाय च्वाइस' टेगलाइन रिवील की गई थी।

‘यारियां’ को दिव्या खोसला कुमार ने डायरेक्ट किया था, जबकि इस मूवी में वह लीड एक्ट्रेस हैं। भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्णा कुमार और आयुष माहेश्वरी प्रोड्यूसर हैं। आपको बता दें कि 'फुकरे 3', 'गणपत', 'तेजस', 'टाइगर नागेश्वर राव' और 'प्यार है तो है' भी 20 अक्टूबर को ही रिलीज होंगी। इसका मतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों की टक्कर होगी।

6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’

एक्टर अक्षय कुमार बॉलीवुड में कई सालों से सबसे ज्यादा बिजी कलाकारों में से एक हैं। उनकी फिल्म चले या नहीं चले अक्षय की डिमांड लगातार बनी रहती है। वे एक के बाद एक फिल्में लेकर आते रहते हैं। ऐसे में उनके फैंस हमेशा खुश रहते हैं। अब अक्षय की एक और दमदार फिल्म आ रही है, जिसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। यह फिल्म है 'मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू।’

इसमें अक्षय की जोड़ी एक्टेंस परिणीति चोपड़ा के साथ बनी है। परिणीति तीन दिन पहले 24 सितंबर को उदयपुर में राघव चड्ढा के साथ परिणय सूत्र में बंध चुकी हैं। इस बीच निर्माताओं ने आज बुधवार (27 सितंबर) को 'मिशन रानीगंज' के सारे गाने रिलीज कर दिए। अक्षय ने इस खबर की पुष्टि की है। इसमें कुल 5 गाने 'जलसा 2.0', 'जीतेंगे', 'कीमत', 'नानक नाम जहाज है' और 'जीतेंगे 2.0' शामिल हैं।

'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीनू सुरेश देसाई इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म पूर्व एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल पर आधारित है। गिल ने साल 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में अपनी जान पर खेलकर एक बाढ़ वाली कोयला खदान में फंसे 65 श्रमिकों की जान बचाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार