न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Oscar 2022: Will Smith ने Chris Rock से खुलेआम मांगी माफी, बोले- 'पत्नी पर जोक सहन नहीं कर पाया, मैंने हद पार की...शर्मिंदा हूं'

Oscars 2022 इवेंट में अवॉर्ड्स से ज्यादा चर्चा विल स्म‍िथ (Will Smith) के थप्पड़ की हो रही है। ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान अपनी पत्नी जेडा पिंकेट (Jada Pinkett Smith) पर शो के होस्ट और स्टैंड-अप कॉमेड‍ियन क्रिस रॉक (Chris Rock) के किए जोक पर विल स्मिथ को ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 10:51:53

Oscar 2022: Will Smith ने Chris Rock से खुलेआम मांगी माफी, बोले- 'पत्नी पर जोक सहन नहीं कर पाया, मैंने हद पार की...शर्मिंदा हूं'

Oscars 2022 इवेंट में अवॉर्ड्स से ज्यादा चर्चा विल स्म‍िथ (Will Smith) के थप्पड़ की हो रही है। ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान अपनी पत्नी जेडा पिंकेट (Jada Pinkett Smith) पर शो के होस्ट और स्टैंड-अप कॉमेड‍ियन क्रिस रॉक (Chris Rock) के किए जोक पर विल स्मिथ को ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। पूरी महफ‍िल और लाइव शो के दौरान व‍िल की इस हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। हालांक‍ि शो में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते वक्त व‍िल ने अपनी हरकत पर अफसोस भी जाह‍िर किया। अब उन्होंने एक सोशल मीड‍िया पोस्ट के जर‍िए क्रिस रॉक से पब्ल‍िकली माफी मांगी है।

विल स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए क्रिस रॉक से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगी है। अपने पोस्ट में विल स्मिथ लिखते हैं- 'हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी होती है। कल रात अकादमी पुरस्कार में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य और अक्षम्य था। मेरे खर्च पर जोक नौकरी का एक हिस्सा हैं, लेकिन जेडा की मेडिकल कंडीशन के बारे में मजाक मेरे लिए सहन करने के लिए बहुत अधिक था और मैंने भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की।'

उन्होंने आगे लिखा- 'मैं सार्वजन‍िक रूप से तुमसे माफी मांगना चाहता हूं क्र‍िस। मैंने अपनी सीमा पार की और मैं गलत था। मैं शर्म‍िंदा हूं और मेरे एक्शंस उस शख्स के नहीं हैं जो मैं बनना चाहता हूं। प्यार और दया से भरी इस दुन‍िया में हिंसा की कोई जगह नहीं।'

उन्होंने आगे लिखा- 'मैं एकेडमी से भी माफी मांगना चाहता हूं, शो के प्रोड्यूसर्स, इवेंट में आए सभी लोग और दुन‍ियाभर के उन लोगों से जो शो देख रहे थे। मैं व‍िल‍ियम्स फैम‍िली से माफी मांगना चाहूंगा और मेरे किंग रिचर्ड फैमिली से भी। मुझे बेहद अफसोस है क‍ि मेरे व्यवहार ने एक शानदार चल रहे सफर में दाग छोड़ दिया।' इसी के साथ विल ने ये भी लिखा- 'मैं खुद पर अभी काम कर रहा हूं।'

व‍िल स्म‍िथ के इस माफीनामे पर अभी क्रिस रॉक का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वैसे LAPD के मुताब‍िक क्रिस, व‍िल के ख‍िलाफ कोई श‍िकायत नहीं दर्ज करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती