न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 साल रिलेशनशिप के बावजूद नीलम इसलिए नहीं बन पाई बॉबी देओल की दुल्हन, एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया। नीलम के खाते में कई सफल फिल्में हैं। नीलम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 10:50:39

5 साल रिलेशनशिप के बावजूद नीलम इसलिए नहीं बन पाई बॉबी देओल की दुल्हन, एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया। नीलम के खाते में कई सफल फिल्में हैं। नीलम (53) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक समय वह एक्टर बॉबी देओल (54) के साथ रिलेशनशिप में थीं। खास बात ये है कि तब बॉबी ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया था। दोनों 5 साल तक साथ थे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। इस पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं।

कहा गया कि बॉबी के पिता धर्मेंद्र के कारण दोनों अलग हुए, लेकिन नीलम ने असली वजह बताकर सबको हैरान कर दिया था। नीलम ने स्टार डस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, “मुझ पर विश्वास करें, ये जो फैसला हमने लिया वो किसी के भी परिवार की वजह से नहीं हुआ। मैं बस एक स्टार बीवी के रूप में एंड होने के बारे में सोचती रही और इस विचार ने मुझे इतना परेशान कर दिया कि यह मुझे सताने लगा।

आप जानते हैं कि एक ऐसे व्यक्ति के साथ जुड़ने का विचार जो फिल्मों में आ रहा है उसने अभी तक शुरुआत भी नहीं की... मुझे बस डर लग रहा था। बहुत ज्यादा डर। मैं उस डर को एक्सप्लेन नहीं कर सकती। मैं ऐसा ही कुछ अपने आस-पास देख रही थी जितनी भी स्टार वाइव्स थीं उनके साथ।

neelam kothari,actress neelam kothari,bobby deol,actor bobby deol,dharmendra,neelam bobby,govinda,sameer soni

नीलम ने गोविंदा के साथ की कई फिल्में, दोनों के अफेयर के भी रहे खूब चर्चे

उल्लेखनीय है कि नीलम का नाम अभिनेता गोविंदा के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब मैं काम में बहुत बिजी हो गया तो मेरे और सुनीता के रिश्ते में कुछ दिक्कतें आने लगीं। वह मुझे लेकर इनसिक्योर हो रही थी। वह कई बार मुझसे लड़तीं। एक बार तो लड़ाई के दौरान सुनीता ने नीलम को लेकर बोल दिया और मेरा दिमाग खराब हो गया।

मैंने सुनीता के साथ सगाई तोड़ दी और कहा कि मुझे छोड़ दो। अगर 5 दिन बाद सुनीता कॉल करके सब ठीक नहीं कर देतीं तो मेरी और नीलम की शादी हो जाती। बता दें कि नीलम ने 1984 में रिलीज हुई 'जवानी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच छा गईं। नीलम ने अक्टूबर 2000 में एक बिजनेसमैन के बेटे ऋषि सेठिया से शादी कर ली।

हालांकि जल्दी ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद नीलम ने साल 2011 में एक्टर समीर सोनी के साथ शादी कर ली। उसके बाद से वह फिल्मों में छोटे-मोटे रोल में ही दिखी हैं। साल 2013 में उन्होंने एक बेटी अहाना को गोद लिया। दूसरी ओर, बॉबी ने साल 1996 में तान्या देओल के साथ शादी की। उनके दो बेटे आर्यमान और धरम देओल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका