न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब जॉन अब्राहम खाते थे सिर्फ 6.25 रुपए का खाना, KBC 16 की शुरुआत के साथ इमोशनल हुए अमिताभ

एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘वेदा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 2:11:41

2 News : जब जॉन अब्राहम खाते थे सिर्फ 6.25 रुपए का खाना, KBC 16 की शुरुआत के साथ इमोशनल हुए अमिताभ

एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘वेदा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस दौरान जॉन ने एक इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों को याद किया। जॉन ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया के पॉडकास्ट में कहा कि एमबीए करने के बाद मैंने एक कंपनी जॉइन की थी जिसके लिए मुझे पहली सैलरी 6500 रुपए मिली थी। इसके बाद मुझे एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी में बतौर मीडिया प्लानर प्रमोट कर दिया गया।

मैंने साल 1999 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट में भाग लिया, जहां मुझे शाहरुख खान, गौरी खान, करण जौहर और करण कपूर ने जज किया था। उस उस दौरान मेरी सैलरी 11500 रुपए थी। प्रतियोगिता जीतने पर मुझे 40000 रुपए मिले थे। इतना बड़ा अमाउंट जीतने के बाद मैं बहुत खुश था। मैं बहुत कम पैसों में ही अपना खर्चा चला लेता था। मेरा खर्चा बहुत कम था। मैं लंच में चपाती और दाल फ्राई खाता था। मेरे खाने की कॉस्ट सिर्फ 6 रुपए 25 पैसा होती थी।

मैं घर से ब्रेकफास्ट करके आता था और डिनर नहीं करता था क्योंकि ऑफिस में काम करते हुए देर हो जाती थी। खाने के अलावा मेरा खर्चा बाइक के पेट्रोल का होता था। बता दें कि ‘वेदा’ जॉन के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आएंगे। जॉन ने फिल्म ‘जिस्म’ से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें असली पहचान ‘धूम’ में विलेन का किरदार निभाकर मिली थी। पिछले साल जॉन ‘पठान’ में नजर आए थे, जिसमें अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया।

john abraham,actor john abraham,john lunch,vedaa movie,john vedaa,john mba,amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,kbc 16,kaun banega crorepati

मैं दोगुनी मेहनत के साथ आपके सामने उपस्थित रहूंगा : अमिताभ

क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन सोमवार (12 अगस्त) से शुरू हो गया। इस शो को आप सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर देख सकते हैं। KBC भारत के सबसे लोकप्रिय टीवी गेम शो में से एक है। इसका प्रीमियर साल 2000 में हुआ था। होस्ट के रूप में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (81) फिर लौट आए हैं। शो की शुरुआत करने से पहले अमिताभ इमोशनल हो गए।

उन्होंने कहा कि आज एक नए सत्र की शुरुआत हो रही है लेकिन मेरे पास शब्दों की कमी है। और ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी शब्द आपके प्यार के लिए आभार व्यक्त करने की क्षमता नहीं रखता... मैं आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देने के लिए शब्दों का सहारा नहीं ले सकता, जिसने कौन बनेगा करोड़पति को एक नया जीवन दिया, जिसने इस मंच को फिर से रोशन किया और जिसने एक परिवार को फिर से जोड़ा और मुझे आपके बीच उपस्थित होने की अनुमति दी।

मैं KBC के पुनरुत्थान, पुनर्निर्माण और पुनर्जन्म के लिए इस देश के लोगों को सलाम करता हूं। यह मंच आपका है, यह खेल आपका है और यह सीजन केवल आपका है। आपके प्यार का सम्मान करते हुए, मैं दोगुनी मेहनत के साथ आपके सामने उपस्थित रहूंगा। और मुझे विश्वास है कि आप मेरा हाथ पकड़कर मुझे आश्वस्त करते रहेंगे। इसके बाद ऑडियंस ने जमकर तालियां बजाईं। पहले कंटेस्टंट उत्कर्ष बक्शी ने 3 लाख 20 हजार रुपए जीते। उन्होंने 25 लाख रुपए के सवाल का गलत जवाब दे दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री