न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें – अक्षय के बर्थडे पर फैंस के लिए ‘वेलकम 3’ का प्रोमो जारी, इंडियन आइडल-14 की पहली झलक भी आई सामने

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार आज शनिवार (9 ‌सितंबर) को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके लिए साथी कलाकारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 8:00:33

देखें – अक्षय के बर्थडे पर फैंस के लिए ‘वेलकम 3’ का प्रोमो जारी, इंडियन आइडल-14 की पहली झलक भी आई सामने

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार आज शनिवार (9 ‌सितंबर) को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके लिए साथी कलाकारों और फैंस द्वारा शुभकामनाओं का दौर जारी है। अक्षय 30 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। साथ ही वे छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा के शो में भी कई दफा अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आ चुके हैं। इसके उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि उन्हें चाहने वालों को अक्षय के दूसरे पहलुओं की भी ढेरों जानकारियां मिलती रहती हैं।

अक्षय की शादी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से हुई है और उनके दो बेटे हैं। शादी से पहले अक्षय रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी सहित और भी कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहे। 56 साल के अक्षय आज भी फिटनेस के मामले में बड़ों-बड़ों को मात देते हैं। उनमें गजब की फूर्ति है। बहरहाल अक्षय आज अपने जन्मदिन पर परिवार सहित उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका हीरानंदानी भी मौजूद रहीं।

अक्षय ने इस खास मौके पर अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। उनकी फिल्म 'वेलकम 3' का ऐलान हो गया और इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है। इसी के साथ 'वेलकम 3' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने ‘Welcome to the Jungle’ के लिए 20 दिसंबर 2024 की डेट फाइनल की है।

प्रोमो में फिल्म की भारी-भरकम स्टार कास्ट के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया। अक्षय ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'खुद को और आप सभी को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज। अगर आपको ये तड़का अच्छा लगा तो शुक्रिया कहिए और मैं आपको 'वेलकम' कहूंगा।'

welcome 3,Akshay Kumar,akshay kumar birthday,indian idol 14,shreya ghosal,kumar sanu,vishal dadlani,neha kakar,himesh reshamiya

इंडियन आइडल-14 में इस बार दो नए जज आएंगे नजर

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो ने पहले सीजन से जो लोकप्रियता हासिल की थी, वही आज भी बरकरार है। इसमें देशभर से प्रतिभावान युवा गायकों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। हालांकि 4-5 महीने चलने वाले इस शो का विजेता तो एक ही बनता है, लेकिन शौहरत सबको मिल जाती है।

इस कार्यक्रम को कुछ इसी प्रकार से डिजाइन किया गया है। इसमें हर हफ्ते सेलेब्रिटी गेस्ट आते हैं, जिनके सामने परफोर्म कर सिंगर खुद को खुशनसीब समझते हैं। कह सकते हैं कि यह एक शानदार प्लेटफॉर्म है, जो कइयों का करिअर बना देता है। खैर अब हम बात करते हैं इसके 14वें सीजन की, जो जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए काफी समय से बज बना हुआ था। अब शो को लेकर अपडेट सामने आया है।

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर रियलिटी शो का पहला प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "सबको इंतजार है इंडिया के सबसे बड़े म्यूजिक त्योहार का। इंडियन आइडल 14-एक आवाज, लाखों एहसास। आ रहा है जल्द।" काफी समय से 'इंडियन आइडल' को विशाल ददलानी के साथ हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ जज कर रहे थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। नेहा और हिमेश की जगह दो दिग्गज गायक श्रेया घोषाल और कुमार सानू ने ली है। विशाल तीसरे जज के रूप में कायम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार