न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

War 2 OTT Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की धमाकेदार फिल्म ‘वॉर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही है। नेटफ्लिक्स पर कब और कहां देख पाएंगे यह धमाकेदार एक्शन थ्रिलर, जानें पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 11:41:44

War 2 OTT Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की धमाकेदार फिल्म ‘वॉर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ थी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 तो दूसरी ओर रजनीकांत की कूली। दर्शकों ने दोनों फिल्मों को लेकर उत्साह जरूर दिखाया, लेकिन वॉर 2 अपने बजट को बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह रिकवर करने में असफल रही। हालांकि, अब दर्शकों की नज़रें इसके ओटीटी डेब्यू पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां उपलब्ध होगी।

वॉर 2 कब और कहां होगी स्ट्रीम?

थियेट्रिकल रिलीज़ के समय ही यह साफ कर दिया गया था कि वॉर 2 का ऑफिशियल ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स होगा। यानी, यह फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। सामान्य तौर पर बड़ी फिल्मों को थिएटर से डिजिटल तक पहुंचने में 6 से 8 हफ्ते लगते हैं। इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि फैंस ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की यह एक्शन थ्रिलर 25 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 के बीच नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

वॉर 2 की कहानी

वॉर 2 की प्लॉट पूरी तरह रोमांच और एक्शन से भरपूर है। इसमें ऋतिक रोशन कबीर का किरदार निभा रहे हैं, जो कभी भारत का टॉप रॉ एजेंट था लेकिन अब बागी हो गया है। सरकार उसे पकड़ने के मिशन पर जुट जाती है और यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है जूनियर एनटीआर द्वारा निभाए गए मेजर विक्रम को। विक्रम और कबीर के बीच एक पुराना दर्दनाक रिश्ता भी छिपा है, जो कहानी को और दिलचस्प बना देता है।

इस ड्रामा में कियारा आडवाणी काव्या के रूप में नजर आती हैं, जिनका कबीर से 15 साल पुराना रोमांटिक कनेक्शन रहा है। वहीं, अनिल कपूर इस बार वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में नई एंट्री करते हुए रॉ चीफ विक्रांत कौल की भूमिका में दिखाई दिए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 का प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। सभी भाषाओं को मिलाकर वॉर 2 ने करीब 244.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें से लगभग 184.99 करोड़ रुपये केवल हिंदी वर्जन से आए, जबकि शेष कमाई तमिल और तेलुगु वर्जन से हासिल हुई। हालांकि कमाई उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही, लेकिन ओटीटी पर इसका प्रदर्शन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी, 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी, 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, रोहित की पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, रोहित की पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला