न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस की इनके साथ हुई शादी, मैरिज एनिवर्सरी के बाद एयरपोर्ट पर दिखीं कैटरीना

इन दिनों मनोरंजन जगत से लगातार शादी की खबरें सामने आ रही हैं। टीवी और फिल्मी कलाकार एक के बाद एक विवाह बंधन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 11:42:24

2 News : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस की इनके साथ हुई शादी, मैरिज एनिवर्सरी के बाद एयरपोर्ट पर दिखीं कैटरीना

इन दिनों मनोरंजन जगत से लगातार शादी की खबरें सामने आ रही हैं। टीवी और फिल्मी कलाकार एक के बाद एक विवाह बंधन में बंध रहे हैं। अब टीवी एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया के साथ शादी रचा ली है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘दिल दोस्ती डांस’ फेम वृषिका ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वृषिका ने इनमें जयमाला से लेकर फेरों तक की झलक दिखाई है।

कपल खुशी में झूमता दिख रहा है। वृषिका फूलों की चादर के साथ दूल्हे के पास जाती दिख रही हैं। वृषिका ने दो लुक्स कैरी किए थे। पहले लुक में उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत जोड़ा पहना था। रेड जोड़े में वृषिका ने जयमाला की रस्म निभाई। दूसरे लुक में वृषिका ने व्हाइट लहंगा कैरी किया था। साथ में उन्होंने ग्रीन चुन्नी को साइड से पिन किया था।

हैवी ज्वैलरी, मांग टीका और नथ पहने वृषिका पर सबकी नजरें टिकी थीं। सौरभ भी शेरवानी में जंच रहे थे। वृषिका ने कैप्शन में लिखा, “फैमिली के वार्म्थ, दोस्तों की हंसी और आप सभी के आशीर्वाद के साथ, हमने एक-दूसरे के दिलों में अपना घर पा लिया है।” उल्लेखनीय है कि वृषिका-सौरभ ने 11 दिसंबर 2022 को सगाई की थी।

कैटरीना और विक्की की शादी के दो साल पूरे, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का आकर्षण बनी हुई हैं। कैटरीना की शादी मशहूर एक्टर विक्की कौशल के साथ हुई है। हाल ही 9 दिसंबर को उनकी शादी के दो साल पूरे हो गए। सैकंड मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर विक्की ने कैटरीना के साथ का प्यारा वीडियो शेयर कर फैंस को खुशी मनाने का मौका दिया था।

विक्की और फैमिली के साथ शादी की सालगिरह पर क्वालिटी टाइम बिताने के बाद कैटरीना को रविवार (10 दिसंबर) को मुंबई एयरपोर्ट से कहीं बाहर जाते हुए स्पॉट किया गया। जैसे ही वह कार से उतरीं, उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया। कैटरीना ब्लैक जॉगर्स के पेयर और मैचिंग टीशर्ट में स्टाइलिश लग रही थीं। कैटरीना ने ब्लैक एंड व्हाइट कॉनवर्स शूज के साथ एक बेज कलर का ट्रेंच कोट और ब्लैक गॉगल्स के साथ लुक कंप्लीट किया था।

वह नो मेकअप लुक में नजर आईं। उन्होंने बालों की स्लीक पोनी बनाई हुई थी। इस दौरान पैपराजी ने कैटरीना की जमकर तस्वीरें क्लिक की। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि कैटरीना की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ हैं। इसमें वह साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका