न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान की शादी को लेकर इन्होंने किए ये खुलासे, प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर की अफवाहों पर कही यह बात

एक्टर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की जोड़ी को फैंस तहेदिल से चाहते हैं। वे उन पर बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Feb 2024 7:42:27

शाहरुख खान की शादी को लेकर इन्होंने किए ये खुलासे, प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर की अफवाहों पर कही यह बात

एक्टर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की जोड़ी को फैंस तहेदिल से चाहते हैं। वे उन पर बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 1991 में शादी की थी। अब कपल को लेकर एक्टर व प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने कुछ ऐसी बातें बताईं जो फैंस को चौंका सकती हैं। विवेक 58 वर्षीय शाहरुख के करीबी दोस्तों में से एक हैं। शाहरुख की शुरुआती फिल्मों में से एक ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ विवेक ने ही प्रोड्यूस की थी।

विवेक ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब शाहरुख की शादी हुई उस वक्त वह मेरे घर में रहते थे। शादी के गिफ्ट के तौर पर मैंने दोनों के लिए होटल में 5 दिन के लिए रूम बुक किया था। इसके बाद दोनों एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए जो फिल्ममेकर अजीज मिर्जा का था। शादी का खाना बहुत शानदार था। शादी काफी अच्छी थी और हमें बहुत मजा आया। शाहरुख-गौरी ने हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज के अलावा रजिस्टर वेडिंग भी की थी।

यह तीनों शादी एक ही दिन हुईं। विवेक ने गौरी के लिए कहा कि हम दोनों ज्यादा साथ में नहीं मिले, लेकिन वह अच्छी इंसान हैं। विवेक ने शाहरुख के शुरुआती दिनों में उनकी बहुत मदद की थी, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वह उनकी सफलता के पीछे की वजह नहीं हैं। शाहरुख के बॉलीवुड सफर शुरू करने से पहले ही वे शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल के तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।

vivek vaswani,producer vivek vaswani,shahrukh khan,vivek shahrukh,raju ban gaya gentleman movie,gauri khan,priyanka chopra

‘डॉन-2’ की शूटिंग के दौरान हुए थे शाहरुख-प्रियंका के रोमांस के चर्चे, विवेक वासवानी ने कहा...

विवेक ने इंटरव्यू के दौरान शाहरुख और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बीच कथित रोमांस की अफवाहों पर भी बात की, जो ‘डॉन 2’ की शूटिंग के दौरान बी-टाउन में चर्चा का विषय थी। विवेक ने कहा कि चूंकि शाहरुख एक बड़े स्टार हैं इसलिए लोग कई तरह की अटकलें लगाना पसंद करते हैं लेकिन ये सच नहीं हैं। जैसे-जैसे शाहरुख एक स्टार के रूप में बड़े होते गए, उनके बारे में बहुत सारी बातें लिखी गईं। यह सच नहीं है।

वास्तव में जबसे मैं उन्हें जानता हूं, तबसे वह पूरी जिंदगी एक नारीवादी पुरुष रहे हैं। आपने कितनी लड़कियों के बारे में सुना है? हमारे पास प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक अफवाह है, वह भी एक अफवाह है लेकिन हमने शाहरुख के बारे में और क्या सुना है? कुछ नहीं। वह उस तरह के व्यक्ति नहीं हैं। शाहरुख ने अगर किसी को प्यार किया है तो वो गौरी खान हैं। गौरी के अलावा उनकी जिंदगी में किसी और स्त्री के लिए कोई जगह नहीं है। वे गौरी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम