न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवेक ओबेरॉय ने शिल्पा शेट्टी को बताया खून पीने वालीं ‘वैम्पायर’, ‘फाइटर’ ने छू लिया यह खास आंकड़ा

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ 19 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। 7 एपिसोड की यह सीरीज खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Feb 2024 12:55:17

2 News : विवेक ओबेरॉय ने शिल्पा शेट्टी को बताया खून पीने वालीं ‘वैम्पायर’, ‘फाइटर’ ने छू लिया यह खास आंकड़ा

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ 19 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। 7 एपिसोड की यह सीरीज खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी व विवेक ओबेरॉय के प्रमुख किरदार हैं। सभी के काम की तारीफ हो रही है। इस बीच विवेक (47) ने शिल्पा (48) के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बातचीत की है। बता दें कि शिल्पा और विवेक बैचमेट हुआ करते थे। दोनों एक-दूसरे को लंबे अरसे से जानते हैं।

विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया कि शिल्पा में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है। वह आज भी वैसी ही हैं जैसी वह पहली मुलाकात के दौरान हुआ करती थीं। जिस दिन से मैं शिल्पा को जानता हूं, उस दिन से लेकर आज तक उनमें कोई खास बदलाव नहीं आया है। उनकी फिटनेस, लुक, बाल सब वैसे ही हैं। उनकी उम्र भी नहीं बढ़ती है। शिल्पा एक ‘वैम्पायर’ हैं, जो खून पीती हैं। उनके पीछे ऐसी ही कोई कहानी नजर आती है। वह काफी काइंड हैं।

जिंदगी में वह कितने भी मुश्किल दौर से गुजर रही हों, लेकिन वह हमेशा प्यार और सम्मान के साथ मिलती हैं। वह उन अच्छे लोगों में से हैं, जिनसे आप मिल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विवेक और शिल्पा के साथ-साथ उनके बच्चे भी आपस में दोस्त हैं। इस बारे में विवेक ने कहा कि इसकी वजह ये है, जिनसे साथ मैं चाहूंगा कि मेरा परिवार समय बिताए, वो ऐसे लोग हैं कि उनके साथ जुड़ जाते हैं। आज हमारे पास जो कुछ भी है, उसके बावजूद हमारे मिडिल क्लास वैल्यूज बरकरार हैं। और यही हमें सुरक्षित रखता है। आगे सर्वाइव करने में मदद करता है।

vivek oberoi,actor vivek oberoi,Shilpa Shetty,actress shilpa shetty,vivek shilpa,indian police force,fighter,Hrithik Roshan,deepika padukone,box office collection

कमाई में लगातार गिरावट के बावजूद 150 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है ‘फाइटर’

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ को रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज किया गया। फिल्म रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों ने पसंद किया है। यह बॉलीवुड की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री कमाल लगी। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म की कमाई रोजाना गिर रही है।

फिर भी इसने 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में टिकट खिड़की पर अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन पांचवें दिन से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई है। फिलहाल फिल्म सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है। ‘फाइटर’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 25 जनवरी को 29.5 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी।

रिलीज के पहले हफ्ते में इसकी कमाई 146.5 करोड़ रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार (2 फरवरी) को 5.35 करोड़ रुपए ही कमाए। इसी के साथ ‘फाइटर’ की भारत में कुल कमाई 151.85 करोड़ रुपए हो गई है। देखना है कि फिल्म 200 करोड़ रुपए तक पहुंच पाती है या नहीं। वैसे यह साल की पहली 100 करोड़ी बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका