न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिव्यांका के पति विवेक का ‘झलक दिखला जा’ में छलका दर्द, सुजैन के भाई जाएद ने शेयर किया ऋतिक का वीडियो

एक्टर विवेक दहिया टीवी के कई शो में काम कर चुके हैं। 'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच-काली शक्तियों' जैसे शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 11:39:10

2 News : दिव्यांका के पति विवेक का ‘झलक दिखला जा’ में छलका दर्द, सुजैन के भाई जाएद ने शेयर किया ऋतिक का वीडियो

एक्टर विवेक दहिया टीवी के कई शो में काम कर चुके हैं। 'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच-काली शक्तियों' जैसे शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाने में मदद की। विवेक इन दिनों डासिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि विवेक को एक बात काफी अखरती है और वो ये है कि पिछले कुछ समय से उनकी पहचान एक एक्टर से ज्यादा टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति के रूप में हो रही है।

अब विवेक ने इस पर रिएक्शन दी है। विवेक ने शो के मंच पर कहा कि मुझे हमेशा विवेक दिव्यांका त्रिपाठी के नाम से बुलाया जाता है, लेकिन अब मैं ‘झलक दिखला जा’ के जरिए प्रूव करूंगा कि मैं अपने ऊपर भी प्राउड फील करता हूं।

शो में विवेक की परफोरमेंस देखने के बाद दिव्यांका की आंखें नम हो गईं, जबकि तीनों जज मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी ने तारीफों की झड़ी लगा दी। विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब मुझे झलक का ऑफर आया था तो मैं सोच में पड़ा था। लेकिन तब दिव्यांका ने मुझे फ्लो के साथ जाने के लिए प्रेरित किया।

ऋतिक ने जाएद और उनके बेटे की स्वीमिंग रेस में निभाई रेफरी की भूमिका

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हुए करीब 10 साल हो गए हैं। हालांकि कपल दोनों बेटों की मिलकर परवरिश कर रहा है। इसके अलावा ऋतिक के सुजैन के भाई एक्टर जाएद खान के साथ भी अच्छे संबंध हैं। गुजरे जमाने के अभिनेता संजय खान के बेटे जाएद ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ऋतिक रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं।

जाएद ने अपने दोनों बेटों जिदान और आरिज के साथ वीकेंड की छुट्टियों का एक वीडियो साझा किया। इसमें जाएद और जिदान को तैराकी रेस करते देखा जा सकता हैं, जबकि उन पर नजर रख रहे ऋतिक बताते हैं कि रेस किसने जीती। ऋतिक सफेद टी-शर्ट और पीली बेसबॉल टोपी में पूल के पास खड़े हैं। जैसे ही दौड़ पूरी हुई, ऋतिक ने घोषणा की कि जायद ने मामूली अंतर से दौड़ जीत ली। जाएद के बेटे आरिज कमेंट्री कर रहे हैं।

जाएद ने कैप्शन में लिखा, “EPIC!! मेरे बेटे जिदान और मेरे बीच दौड़। अभी भी नहीं पता कौन जीता। आरिज कमेंटेटर थे और मेरे भाई रितिक जज थे। आशा है कि इस तरह की और ज्यादा स्वस्थ प्रतियोगिताएं होंगी। तुम पर गर्व है जिजू, क्योंकि आपके पिताजी स्वयं एक अच्छे तैराक हैं। #परिवार #रेसिंग #छुट्टियां #फादरसनबॉन्ड @जिदान ज. खान @ऋतिक्रोशन। एक प्यारे सप्ताहांत के लिए धन्यवाद भाई।” बता दें कि ‘मैं हूं ना’ सहित कुछ फिल्मों में काम करने वाले जाएद आखिरी बार साल 2017 में टीवी शो ‘हासिल’ में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे