न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लंदन में विराट के साथ रेस्टोरेंट में दिखीं वामिका, ऋतिक ने ‘वॉर 2’ का BTS वीडियो शेयर कर इन्हें किया विश

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल लंदन में हैं। हाल ही अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया था। विराट ने सोशल

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Feb 2024 2:04:46

2 News : लंदन में विराट के साथ रेस्टोरेंट में दिखीं वामिका, ऋतिक ने ‘वॉर 2’ का BTS वीडियो शेयर कर इन्हें किया विश

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल लंदन में हैं। हाल ही अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया था। विराट ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ यह गुडन्यूज शेयर की थी। इस बीच विराट की लंदन से कुछ फोटो सामने आई हैं। पिछली बार वो अकेले दिखे थे और अब अपनी बेटी वामिका के साथ स्पॉट किए गए। किसी ने पीछे से यह फोटो ली है और इसमें वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा। बाप-बेटी एक रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ उठा रहे हैं।

रेडिट पर यह फोटो शेयर की गई है और बताया गया है कि दोनों लंदन मे हैं। यह प्यारा नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बहुत से यूजर्स को वामिका की हेयर स्टाइल पसंद आई। विराट-वामिका के साथ होने का मतलब है कि अनुष्का-अकाय घर पर ही थे। बता दें कि विराट और अनुष्का अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। ऐसे में साफ पता चल रहा है कि यह फोटो किसी ने छिपकर ली है। कपल ने वामिका के जन्म पर पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि कोई उसकी फोटो न ले।

उन्होंने आज तक वामिका का चेहरा नहीं दिखाया। अनुष्का की सैकंड प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। कपल ने एक बार भी इस बारे में नहीं बोला। उनकी शादी 11 दिसंबर 2017 को यूरोपीयन कंट्री इटली में हुई थी। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

ऋतिक रोशन ने स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया के जन्मदिन पर लिखी यह बात

ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' फैंस का दिल जीतने में सफल रही। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म अब तक भारत में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। यह अभी तक सिनेमाघरों में डटी हुई है। इस बीच ऋतिक की नई फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में ऋतिक ने 25 फरवरी को स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए 'वॉर 2' का BTS वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

वीडियो में ऋतिक अपनी स्टाइलिस्ट अनाइता के साथ चल रहे हैं और खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने अनाइता को विश कर लिखा, “अनसुनी चीजों को पर्दे पर लाने के लिए धन्यवाद, आपका आने वाला साल सुपरसोनिक हो! प्यार।” ऋतिक और अनाइता लंबे समय से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। अनाइता एक्टर के लुक में चार चांद लगाने का काम करती हैं। दोनों ‘बैंग बैंग’, ‘वॉर’ में काम कर चुके हैं और अब ‘वॉर 2’ में उनकी जोड़ी जम रही है। 'वॉर 2' में ऋतिक ‘एजेंट कबीर’ का रोल करेंगे। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम