न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट ने अनुष्का के लिए तैयार कराया था यह स्पेशल केक, ब्रेस्ट कैंसर में बेहद दर्द से गुजर रही हैं हिना

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के पूरी दुनिया में अनगिनत फैंस हैं, जो उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। साथ ही वे उनसे

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 2:12:19

2 News : विराट ने अनुष्का के लिए तैयार कराया था यह स्पेशल केक, ब्रेस्ट कैंसर में बेहद दर्द से गुजर रही हैं हिना

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के पूरी दुनिया में अनगिनत फैंस हैं, जो उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। साथ ही वे उनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। इस बीच बेंगलुरू के एक बेकर ने खुलासा किया कि विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का के लिए केक बनाने के लिए उनसे संपर्क किया था। विराट ने एक क्लासिक चॉकलेट केक मांगा था और उस पर लिखने के लिए उन्हें एक मजेदार मैसेज दिया था। स्वादिष्ट केक पर लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, मैड वन।”

बेकर ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ये खबर साझा की है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली में दो लोग विराट और अनुष्का के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी फोटो में अनुष्का के चॉकलेट केक की झलक देखने को मिल रही है। दरअसल अनुष्का 1 मई को 36 साल की हुई थीं। जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए विराट ने बेंगलुरु में एक इंटीमेट बर्थडे पार्टी आयोजित की थी। तब वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें अनुष्का को डेनिम जींस के साथ लैवेंडर साटन शर्ट पहने देखा गया था।

विराट ऑल-ब्लैक आउटफिट में थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल, उनकी पत्नी विनी रमन और अन्य दोस्त भी अनुष्का की बर्थडे पार्टी मं मौजूद थे। उस समय IPL चल रहा था। एक तस्वीर में अनुष्का और विराट शेफ के साथ पोज दे रहे थे। इसमें अनुष्का हंस रही थीं, जबकि विराट कुछ कहते हुए नजर आए। उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। उनकी शादी साल 2017 में हुई। उनके बेटी वामिका और बेटा अकाय है।

हिना खान ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हिना मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं और वहीं उनका इलाज चल रहा है। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी हालत बयां कर रही हैं। मंगलवार (16 जुलाई) देर रात हिना ने एक बार फिर हेल्थ अपडेट शेयर की। हिना की सर्जरी हुई है, जिससे वह बेहद दर्द से गुजर रही हैं। हिना ने इंस्टाग्राम पर अपने हाथ की एक फोटो शेयर की, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं।

उनके हाथों में बैंड लगा हुआ है। साथ ही खिड़की से बाहर का नजारा दिख रहा है। हिना ने कैप्शन में लिखा, “बस एक और दिन, दुआ।” इतना ही नहीं हिना ने एक और इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा, “लगातार दर्द में हूं... हां लगातार, हर एक सैकंड... हो सकता है इंसान हंस रहा है, लेकिन फिर भी वो दर्द में हो। हो सकता है इंसान ने ये कहीं जाहिर न किया हो, लेकिन फिर भी वो दर्द में हो।

हो सकता है इंसान कहे कि वो दर्द में नहीं है, लेकिन इसके बाद वो भी काफी दर्द में हो।” उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले हिना ने अचानक ब्रेस्ट कैंसर की खबर देकर सभी को चौंका दिया था। हिना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके बताया था कि वह कीमोथैरेपी के पहले सेशन के बाद वापस लौट आई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क