न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लंदन में अनुष्का-विराट के साथ दिखा अकाय, वीडियो वायरल, मनारा ने ऐसे दी प्रियंका को जन्मदिन की बधाई

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 8:38:58

2 News : लंदन में अनुष्का-विराट के साथ दिखा अकाय, वीडियो वायरल, मनारा ने ऐसे दी प्रियंका को जन्मदिन की बधाई

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कपल जल्द ही लंदन में शिफ्ट हो सकता है। विराट-अनुष्का और उनकी बेटी व बेटे वामिका-अकाय के वायरल वीडियो से फैंस ऐसा सोचने को मजबूर हो रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहली बार अकाय की झलक देखने को मिली। अकाय पब्लिक के बीच अपने मम्मी-पापा के साथ शॉपिंग करते हुए नजर आए।

यह वीडियो लंदन का है। इसमें देखा जा सकता है कि विराट-अनुष्का लाइमलाइट से दूर लंदन की सड़कों पर आम इंसान की तरह घूम रहे हैं। वे बच्चों के साथ एंजॉय कर रहे हैं। कपल फूलों की दुकान पर खड़े होकर उसे देख रहा है। विराट की गोद में अकाय है। अनुष्का भी फूलों की खरीदारी में बिजी हैं। इस दौरान अनुष्का बालों में बन बनाएं और लूज व्हाइट शर्ट पहने कूल लग रही हैं। विराट ने बेज कलर की टी-शर्ट पहनी थी और इसे व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया था। अकाय का चेहरा नहीं दिख रहा क्योंकि वीडियो कपल के पीछे से बनाया गया है। वीडियो को फैंस के ट्विटर (एक्स) अकाउंट से शेयर किया गया है।

विराट ने एक बार लंदन में रहने की इच्छा जाहिर की थी। विराट ने कहा था कि तब हम देश में नहीं थे। दो महीने तक सामान्य महसूस करना – मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए एक अदभूत अनुभव था। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर के लिए मैं ईश्वर का आभारी हूं। आम लोगों की तरह सड़कों पर घूमते हुए जो एहसास हुआ वह बेहद ही खास था। उल्लेखनीय है कि विराट ने पिछले दिनों वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में शानदार पारी खेल भारत को खिताब जिताया था।

‘बिग बॉस 17’ फेम मनारा ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा यह प्यारा नोट

अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से पूरी दुनिया का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज गुरुवार (18 जुलाई) को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी कजिन सिस्टर और ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा ने खास मैसेज के साथ बधाई दी है। मनारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह मस्ती करते हुए पोज देती दिख रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में ‘मिमी दीदी’ के लिए एक खास नोट भी लिखा है। मनारा ने लिखा, “मेरी प्यारी बहन को जन्मदिन की बधाई। आप पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे। जन्मदिन की बधाई, मिमी दीदी। मां हमेशा कहती हैं कि तुम उनकी पहली बेटी हो और हम भी ऐसा ही महसूस करते हैं। मिताली और मेरी लाइफ में आपका प्यार और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।

हमें हमेशा यह सिखाने के लिए धन्यवाद कि परिवार ही सब कुछ है। हमारी सभी शानदार यादों, खूबसूरत यात्राओं और आने वाले कई और पलों के लिए शुभकामनाएं! मैं ऊंची उड़ान भर सकती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैं कभी गिर गई या कोई गलती की, तो तुम मुझे पकड़ने के लिए वहां हो। शानदार वाइब के लिए चीयर्स।” ‘बिग बॉस’ में प्रियंका ने मनारा का खुलकर समर्थन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क