न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘12वीं फेल’ की स्क्रिप्ट पढ़ 15-20 मिनट रोए थे विक्रांत, देखें-रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की पहली झलक

एक्टर विक्रांत मैसी उन गिने-चुने कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर किया है। वे अपनी अभिनय क्षमता के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 7:59:05

2 News : ‘12वीं फेल’ की स्क्रिप्ट पढ़ 15-20 मिनट रोए थे विक्रांत, देखें-रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की पहली झलक

एक्टर विक्रांत मैसी उन गिने-चुने कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर किया है। वे अपनी अभिनय क्षमता के दम पर फैंस के एक खास वर्ग मंं पहचान बना चुके हैं। विक्रांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में देश की सबसे मुश्किल परीक्षा UPSC की तैयारी की झलक देखने को मिलेगी, जिसको लेकर फैंस भी काफी उत्सुक हैं।

अब विक्रांत ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट पढ़कर उनके आंसू आ गए थे। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं 15-20 मिनट तक बहुत रोया क्योंकि मैंने ऐसी शानदार कहानी कभी नहीं सुनी, देखी या यहां तक कि मुझे पता तक नहीं थी। मैं इस कहानी से काफी प्रभावित हुआ और मैंने इसमें खुद को पाया।

बता दें कि '12वीं फेल' की कहानी IPS मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। फिल्म उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है, जो UPSC की प्रवेश परीक्षा देते हैं। यह अनुराग ठाकुर के इसी नाम से लिखे गए उपन्यास पर आधारित है। फिल्म इस शुक्रवार (27 अक्टूबर) को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। इसका क्लैश 'तेजस' से होगा, जो उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रश्मिका ने लिखा, “दुनिया महान प्रेम कहानियों से भरी है लेकिन...

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में दिखने वाली हैं। इस बीच रश्मिका ने फैंस को उनकी एक और फिल्म की खुशखबरी दे दी है। नेशनल अवार्ड विनर राहुल रवींद्रन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका लीड रोल में होंगी। इसकी पहली झलक जारी कर दी गई है जिसमें उन्हेंह पानी के अंदर दिखाया गया है। यह एक थ्रिलर-हॉरर-क्राइम फिल्म है।

वीडियो में एक अदृश्य व्यक्ति कह रहा है,“मैं उससे इतना प्यार करता हूं कि उसे किसी दोस्त या परिवार की जरूरत नहीं है। उसे बस मेरी जरूरत है। मैं उसे चौबीसों घंटे केवल अपने लिए चाहता हूं लेकिन किसी गर्लफ्रेंड को कॉल करना और यह कहना कि वह मेरी है, एक अलग तरह की बात है।” रश्मिका पानी के अंदर सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनकी आंखें जल्द ही पीली पड़ने लगती हैं।

रश्मिका ने अपने ट्विटर (एक्स) पर लिखा, “दुनिया महान प्रेम कहानियों से भरी है लेकिन कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी हैं जो पहले न तो सुनी गईं और न ही देखी गईं और ‘द गर्लफ्रेंड’ उनमें से एक है।” माना जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका