न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत के परिवार में है हर धर्म के लोग, इस बात पर गुस्साईं नीना, शेयर किया वीडियो

एक्टर विक्रांत मैसी की पिछले साल आई फिल्म ’12वीं फेल’ ने अपेक्षा से कहीं ज्यादा सफलता हासिल की। फैन हो या बॉलीवुड की हस्तियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Feb 2024 6:51:18

2 News : ‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत के परिवार में है हर धर्म के लोग, इस बात पर गुस्साईं नीना, शेयर किया वीडियो

एक्टर विक्रांत मैसी की पिछले साल आई फिल्म ’12वीं फेल’ ने अपेक्षा से कहीं ज्यादा सफलता हासिल की। फैन हो या बॉलीवुड की हस्तियां सभी ने इस फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और विक्रांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। इसके चलते विक्रांत अभी तक सुर्खियां बटोर रहे हैं। विक्रांत हाल ही में पापा बने हैं। पिछले दिनों 7 फरवरी को उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया है। विक्रांत की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है।

इस बीच, विक्रांत ने पहली बार अपने परिवार को लेकर बात की। विक्रांत ने अपने परिवार के 'अनेकता में एकता' होने के बारे में स्पष्ट बात की। विक्रांत ने परिवार के भीतर इस तरह की विविधता के माध्यम से नेविगेट करने की जटिलताओं और सुंदरता दोनों को साझा किया। विक्रांत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह जिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं वहां अलग-अलग धर्म के लोग हैं। उनका परिवार अलग-अलग धर्म को मानता है। उनके बड़े भाई का नाम मोइन है।

उन्होंने 17 साल की उम्र में मुस्लिम धर्म को अपना लिया था। हालांकि इसमें परिवार ने भी भाई का साथ दिया। विक्रांत ने आगे बताया कि उनके पिता क्रिश्चियन हैं और मां सिख हैं। विक्रांत ने कहा कि मैंने बचपन से ही धर्म और अध्यात्म को लेकर अपने घर में काफी बहस होते देखी है। जब बड़ा भाई मुस्लिम बना तो कई रिश्तेदारों ने इस पर सवाल खड़े किए लेकिन मेरे पापा ने कहा कि वह मेरा बेटा है और सिर्फ मेरे प्रति जवाबदेही है। यह देखने के बाद, मैं अपनी खोज में लग गया, सोच रहा था कि वास्तव में धर्म क्या है। यह मानव निर्मित है।

vikrant massey,actor vikrant massey,12th fail movie,vikrant massey family,vikrant brother,neena gupta,actress neena gupta,neena video,neena hospital

इन दिनों दिल्ली में हैं मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता

छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर बात पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। ऐसे ही कई कारणों से नीना हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। नीना इन दिनों दिल्ली में हैं मगर उनकी तबीयत थोड़ी खराब है। इसलिए वह चेकअप कराने हॉस्पिटल जा पहुंचीं। नीना गुड़गांव के बड़े हॉस्पिटल गईं, जहां उपचार से पहले उनसे एक लंबा-चौड़ा फॉर्म भरवाया गया।

नीना ने फॉर्म तो भरा, लेकिन उतना ही गुस्सा भी हुई। वे तब भड़क गईं, जब उनसे उनका धर्म पूछा गया। नीना ने इसका वीडियो शेयर किया तथा कहा, “मैं एक बड़े से हॉस्पिटल में आई हूं। मैं एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर रही हूं। मतलब इसे भरते-भरते तो मैं और ही बीमार हो जाऊं। वैसे ज्यादा बीमार नहीं हूं। पर मैं भर रही हूं तथा अब आया है एक कॉलम रिलीजन यानी धर्म।

ये देख नीना को बुरा लगा, उन्होंने आगे बोला- अरे यार, ये अब भी होता है। ओह माय गॉड क्या होगा अब हमारा। इससे पहले नीना को अस्पताल पहुंचने के लिए दिल्ली की तगड़ी ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा। नीना ने कार में बैठे-बैठे इसका भी वीडियो साझा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम