न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' इस दिन होगी रिलीज, अदा शर्मा की फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने

एक्टर विक्रांत मैसी अपनी फिल्म ‘12वीं फेल’ के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 11:48:11

2 News : विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' इस दिन होगी रिलीज, अदा शर्मा की फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने

एक्टर विक्रांत मैसी अपनी फिल्म ‘12वीं फेल’ के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस ने खूब प्यार दिया। विक्रांत इसके लीड एक्टर थे और फिल्म की सफलता में उनकी एक्टिंग का बड़ा योगदान रहा। विक्रांत ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे का सफर तय किया है। उनकी प्रतिभा उनके लिए लगातार आगे बढ़ने के रास्ते बना रही है।

अब विक्रांत मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर की मूवी 'द साबरमती रिपोर्ट' में लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अपोजिट राशि खन्ना हैं। फिल्म का डायरेक्शन रंजन चंदेल करेंगे, जो 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- “एक अनकही कहानी के साथ इतिहास को उजागर करने के लिए तैयार हो जाइए, साबरमती रिपोर्ट - 2002 की घटना की एक दिलचस्प यात्रा, जिसने पूरे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी! 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में।”

फिल्म में ‘जवान’ फेम एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा का भी अहम रोल रहेगा। शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन फिल्म के निर्माता हैं। बता दें कि 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन से रवाना होने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी को उन्मादी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। घटना में अयोध्या से लौट रहे 59 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे गुजरात में दंगे भड़क गए थे। दंगों में 1200 लोगों की मौत हुई थी।

‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा शर्मा की अगली फिल्म है ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’

पिछले साल रिलीज हुई एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने खूब सुर्खियां बटोरी। विवाद होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। अब वही मेकर्स अदा के साथ एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बारे में खुलासा किया। उन्होंने फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ का फर्स्ट लुक शेयर किया और कुछ डिटेल्स भी शेयर कीं। पोस्टर में अदा काफी एग्रेसिव मोड में दिख रही हैं।

उनके हाथ में बंदूक है और वे फौजियों की ड्रेस में एक गुट के साथ आगे बढ़ रही हैं। फिल्म में नक्सलियों की कहानी दिखाई जाएगी। तरण ने लिखा, “केरल स्टोरी की सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने अदा शर्मा के साथ एक और फिल्म करने का ऐलान किया है। फिल्म का नाम ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ है।

इसका निर्माण विपुल अमृतलाल सिंह करेंगे और निर्देशन सुदिप्तो सेन करेंगे। दोनों ‘केरल स्टोरी’ के बाद इस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। ये फिल्म 15 मार्च को रिलीज की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ‘केरल स्टोरी’ फिल्म को कई लोगों ने एक एजेंडा बताया था। उन्होंने कहा कि फिल्म को किसी विशेष समुदाय या धर्म को टारगेट करने के मकसद से बनाया गया।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम