न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर जारी, रवीना ने अक्षय से सगाई टूटने पर कही यह बात

विक्रांत मैसी ने पिछले साल ‘12वीं फेल’ फिल्म में अपनी परफोरमेंस के साथ फैंस का दिल जीत लिया था। आम हो या खास सबने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Mar 2024 8:13:56

2 News : विक्रांत की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर जारी, रवीना ने अक्षय से सगाई टूटने पर कही यह बात

विक्रांत मैसी ने पिछले साल ‘12वीं फेल’ फिल्म में अपनी परफोरमेंस के साथ फैंस का दिल जीत लिया था। आम हो या खास सबने फिल्म के सबजेक्ट और विक्रांत की जमकर तारीफ की। विक्रांत इसके बाद से ही लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। फैंस भी उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब विक्रांत 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म में गोधरा अग्निकांड की कहानी दिखाई जाएगी।

कुछ दिन पहले ही फिल्म मेकर्स ने इसका एक वीडियो रिलीज किया था और अब टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटी घटना देखने को मिलेगी। उस दिन साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग में कई लोग जिंदा जल गए थे। करीब 59 लोगों की जान चली गई थी। टीजर में उन चीजों की झलक दिखाई गई है, जो 22 साल से छुपे हुए हैं।

फिल्म में विक्रांत के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी नजर आएंगी। टीजर की शुरुआत रिद्धि और विक्रांत से होती है। रिद्धि से पूछती हैं कि न्यूज क्या है, जिसका विक्रांत खुलकर जवाब देते हैं। इसके बाद शुरू होती है साबरमती में लगी आग की तहकीकात और उसमें जलकर मरे लोगों की कहानी। फिल्म 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर रंजन चंदेल हैं। शोभा कपूर और उनकी बेटी एकता कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

vikrant massey,actor vikrant massey,12th fail movie,the sabarmati report movie,raashi khanna,riddhi dogra,raveena tandon,Akshay Kumar,raveena akshay,welcome to the jungle

अक्षय से सगाई टूटने पर आत्महत्या की कोशिश करने की अफवाह पर ऐसा बोलीं रवीना

रवीना टंडन फिल्म 'पटना शुक्ला' में पहली बार वकील की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म 29 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। रवीना इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान रवीना ने अक्षय कुमार के साथ सगाई टूटने पर खुलकर बात की। उन्होंने रिश्ता टूटने के बाद आत्महत्या के प्रयास की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी।

रवीना ने मोजो स्टोरी के साथ बात करते हुए कहा कि बहुत सारे रिश्ते टूटते हैं और लोग आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन आप दोस्त बने रहते हैं। आपको एहसास होता है कि हम साथी के रूप में अच्छे नहीं थे। इसमें बड़ी बात क्या है? मैं नहीं समझ पाती। मीडिया ने अपनी पत्रिकाएं बेचने के लिए ज्यादा हंगामा मचाया था। मेरे लिए बस मेरे परिवार और दोस्तों की सोच मायने रखती थी। लोग मेरे बारे में क्या सोचते थे, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता था।

सगाई टूटने की खबरों के बाद आत्महत्या की कोशिश करने की अफवाह ने मुझे 2 बेटियों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया था। 21 साल की होते ही मैं उन्हें ले आईं। जिस तरह की कहानियां तब कही जा रही थीं, उस पर मेरा नियंत्रण नहीं था। उल्लेखनीय है कि रवीना और अक्षय 20 साल के बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम