न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘12वीं फेल’ फेम विक्रांत मैसी के घर गूंजीं किलकारियां, सिद्धार्थ ने मैरिज एनिवर्सरी पर कियारा पर यूं लुटाया प्यार

एक्टर विक्रांत मैसी '12वीं फेल' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता से जबरदस्त उत्साहित हैं। अब उनके जीवन में एक बहुत बड़ी खुशी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 12:36:21

2 News : ‘12वीं फेल’ फेम विक्रांत मैसी के घर गूंजीं किलकारियां, सिद्धार्थ ने मैरिज एनिवर्सरी पर कियारा पर यूं लुटाया प्यार

एक्टर विक्रांत मैसी '12वीं फेल' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता से जबरदस्त उत्साहित हैं। अब उनके जीवन में एक बहुत बड़ी खुशी और आ गई है। विक्रांत पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। विक्रांत ने शीतल के साथ एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। कपल बुधवार (7 फरवरी) 2024 को माता-पिता बने हैं। उन्होंने बेबी का वेलकम करते हुए लिखा, "07.02.2024 - क्योंकि अब हमारा परिवार पूरा हो गया है। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं। शीतल और विक्रांत की ओर से प्यार।"

पोस्ट हुई पिक्चर में पेरेंट्स के साथ बच्चे को दिखाया है, जिसमें पेरेंट्स ने बच्चे का हाथ पकड़ा हुआ है जिसमें एक बच्चे की गाड़ी, एक दूध की बोतल और पौधे और फूल भी थे। बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस मेधा शंकर, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, मौनी रॉय, कृति खरबंदा, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, ताहिरा कश्यप, रसिका दुग्गल, जोया अख्तर, वाणी कपूर, टिस्का चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई '12वीं फेल' में विक्रांत ने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा से प्रेरित किरदार निभाया था। फिल्म की स्टोरी और विक्रांत की एक्टिंग की सबने जमकर तारीफ की। बॉलीवुड के कई सितारे भी खूब प्यार न्यौछावर कर चुके हैं। फिल्म में एक गरीब परिवार से आए युवा के यूपीएससी एग्जाम पास करने की जर्नी को दिखाया गया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान में लिए थे 7 फेरे

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बुधवार (7 फरवरी) को अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। सिद्धार्थ ने कियारा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार तस्वीर शेयर की। इसमें कपल साथ हैं। दोनों घुड़सवारी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

हालांकि इसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा। कैमरे पर दोनों की पीठ नजर आ रही है और सूरज की रोशनी फोटो को और ज्यादा चमकदार बना रही है। दोनों ही व्हाइट कलर के आउटफिट से ट्यूनिंग सेट कर रहे हैं। इस लोकेशन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल अपना ये खास दिन मनाने के लिए किसी खास लोकेशन पर गया है।

सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, “कोई सफर या कोई मंजिल नहीं बल्कि कंपनी मैटर करती है। इस क्रेजी राइड पर बेस्ट पार्टनर बनने के लिए बहुत शुक्रिया, जिसे हम लाइफ कहते हैं। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।” बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। उन्होंने साथ में 'शेरशाह' फिल्म में काम किया था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम