न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेबी शॉवर पार्टी से विक्रांत-शीतल का लिपलॉक वायरल, करण की फिल्म में खुशी के साथ होगा ये स्टार किड

एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। आज मंगलवार (12 दिसंबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 8:06:15

2 News : बेबी शॉवर पार्टी से विक्रांत-शीतल का लिपलॉक वायरल, करण की फिल्म में खुशी के साथ होगा ये स्टार किड

एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। आज मंगलवार (12 दिसंबर) को इस कपल ने बेबी शॉवर पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शीतल ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में विक्रांत व शीतल लिपलॉक करते दिखे। फंक्शन में शीतल ग्रीन कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयर रिंग्स से पूरा किया। शीतल के बेबी शॉवर केक की झलक भी देखने को मिली, जो जंगल-थीम से प्रेरित है।

एक दूसरी फोटो में शीतल एक दोस्त के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं और कैप्शन में लिखा, “जिंदगी बहुत ज्यादा प्यारी होने वाली है। मेरा बेबी शॉवर #hatchingsoon. बता दें कि विक्रांत और शीतल पहले बच्चे को लेकर काफी रोमांचित हैं। कपल ने पिछले साल फरवरी में शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2019 में उनकी सगाई हुई।

उनकी पहली मुलाकात एएलटी बालाजी के वेब शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सेट पर हुई थी। पिछले दिनों विक्रांत की फिल्म 12वीं फेल रिलीज हुई थी। यह फिल्म सफल रही और विक्रांत की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। विक्रांत ‘मेड इन हेवन’, ‘गैसलाइट’ और ‘मुंबईकर’ में भी काम कर चुके हैं। वे अब जल्द ही ‘यार जिगरी’, ‘सेक्टर 36’ और ‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ में नजर आएंगे।

फिल्म में बन सकती है खुशी कपूर और सैफ के बेटे इब्राहिम की जोड़ी

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को ‘द आर्चीज’ फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर नजर आए। इन तीनों स्टार किड्स की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। अब खबर है कि जान्हवी की छोटी बहन खुशी एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इसमें खुशी लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करेंगी। कहा जा रहा है कि इसमें सैफ अली खान व अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ खुशी की जोड़ी बनेगी। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर आएगी। इसके स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म से बातचीत कर रहे हैं।

फिल्म को शौना गौतम डायरेक्ट करने वाली हैं और अगले साल शूटिंग शुरू हो सकती है। अभी फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है। यह प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। शौना इससे पहले करण की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एसोसिएट डायरेक्टर थीं। शौना ने राजकुमार हिरानी की ‘संजू’ में भी असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभाई थी। बता दें कि फैंस लंबे समय से इब्राहिम के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे