न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘राज की शूटिंग के दौरान हो गया था डिनो-बिपाशा का ब्रेकअप’, ‘किंग’ फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की साल 2002 में आई फिल्म ‘राज’ सुपरहिट रही थी। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के गाने आज तक लोगों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 8:37:49

2 News : ‘राज की शूटिंग के दौरान हो गया था डिनो-बिपाशा का ब्रेकअप’, ‘किंग’ फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की साल 2002 में आई फिल्म ‘राज’ सुपरहिट रही थी। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के गाने आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। अब विक्रम ने फिल्म के हीरो डिनो मोरिया और हीरोईन बिपाशा बसु को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। विक्रम ने कहा कि मुझे एक दुखद स्थिति याद है जब हम उनके मैरिज सॉन्ग 'मैं अगर सामने' की शूटिंग कर रहे थे।

गीत में एक पंक्ति है, ‘अपनी शादी के दिन अब दूर नहीं है’ और इस सीन के दौरान वे दोनों लड़ रहे थे। मुझे याद है कि बिपाशा रो रही थीं और डिनो नाखुश थे। मैंने उनसे कहा कि दोस्तों आप लड़ाई नहीं कर सकते! हम शादी का गाना शूट कर रहे हैं। आप 2 दिनों के लिए युद्ध विराम क्यों नहीं स्थगित कर देते? और फिर हमने साथ में लंच किया लेकिन हां उनका रिश्ता टूट रहा था। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अपने अभिनेताओं के निजी जीवन में दखल देता हो।

इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था। राज के तुरंत बाद यह पूरी तरह से टूट गया। उल्लेखनीय है कि बिपाशा साल 1996 से 2002 तक डिनो के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 2002 में ‘जिस्म’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने जॉन अब्राहम को डेट करना शुरू किया, लेकिन 2011 में उनका रिश्ता भी टूट गया। बिपाशा ने बाद में अप्रैल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। उनके एक बेटी देवी हैं।

vikram bhatt,filmmaker vikram bhatt,raaz movie,dino morea,bipasha basu,dino bipasha,abhay varma,actor abhay varma,king,shahrukh khan,suhana khan

अभय वर्मा को ‘किंग’ में शाहरुख व सुहाना के साथ काम करने का मिलेगा मौका

‘मुंज्या’ फेम एक्टर अभय वर्मा की शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में एंट्री हो गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अभय 'किंग' से जुड़ गए हैं और वे इसमें एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। अभय क्या किरदार निभाने वाले हैं, यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि वे इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इससे भी ज्यादा उत्साह और खुशी उन्हें शाहरुख के साथ काम करने की है।

खबरों की मानें तो फिल्म में अभय एक्ट्रेस सुहाना खान के साथ रोमांस करते दिख सकते हैं। बता दें कि अभय ने कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे शाहरुख को अपना आदर्श मानते हैं। वे उनसे काफी प्रेरित हैं और उन्हीं की तरह जिंदगी जीना चाहते हैं। ‘किंग’ का डायरेक्शन सुजॉय घोष कर रहे हैं और इसके निर्माता सिद्धार्थ आनंद हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन बनेंगे। अभिषेक पहली बार किसी फिल्म में इतने बड़े पैमाने पर खलनायकी करते दिखेंगे।

फिल्म 2025 में रिलीज होगी। अभय को 'मुंज्या' के ‘बिट्टू’ के रूप में खूब पसंद किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ का कारोबार किया था। अभय ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। पानीपत से मुंबई आए अभय 'फैमिली मैन' जैसी सुपरहिट वेब सीरीज में नजर आए थे। साथ ही 'सफेद' में ट्रांसजेंडर का रोल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क