न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया को लेकर कही ये बातें, प्रीति जिंटा के ससुर का निधन, शेयर किया भावुक नोट

एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रिलेशनशिप में हैं। वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर एक-दूसरे के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 1:32:39

विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया को लेकर कही ये बातें, प्रीति जिंटा के ससुर का निधन, शेयर किया भावुक नोट

एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रिलेशनशिप में हैं। वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे। इसके बाद से इस कपल को कई इवेंट्स और फिल्म प्रमोशन पर साथ-साथ स्पॉट किया जा चुका है। अब विजय ने खुलासा किया है कि वे इंडस्ट्री में किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहते थे।

दरअसल हाल ही में विजय ने ‘फिल्म कंपेनियन’ के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जब मैंने शुरुआत की, तो मैंने सोचा कि मैं किसी एक्ट्रेस या फिर इंडस्ट्री के किसी भी व्यक्ति के साथ नहीं रहूंगा। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं शायद इंडस्ट्री से बहुत ज्यादा नाराज था। इसलिए जब मैंने व तमन्ना ने एक-दूजे को जानना शुरू किया, तो मैंने खुद को बहुत कीमती समझा, जो जानता है इस गेम को, जो बिजनेस को जानता है, जो आर्टिस्टिक है, क्रिएटिव है, लॉजिस्टिक्स है, फाइनेंशियल और सभी पक्षों को समझता है।

तमन्ना का एक्सपीरियंस और उनका अच्छा काम तथा अच्छी समझ वाकई में मेरी बहुत मदद करती है। तमन्ना कई चीजों में एक अलग परस्पेक्टिव लाती हैं। कभी-कभी मैं सिर्फ इसलिए परेशान होता हूं क्योंकि मैं एक दिन में एक अलग तरह से फील कर रहा हूं, क्योंकि मैंने कुछ कहा, कोई इंटरव्यू किया और वो एक अलग परस्पेक्टिव लेकर आती है तुरंत। आपको बता दें कि विजय जल्द ही नेटफ्लिक्स क्राइम ड्रामा ‘जाने जान’ में करीना कपूर के साथ दिखेंगे। विजय इस साल दहाड़, कालकूट व लस्ट स्टोरी जैसी वेबसीरीज में काम कर चुके हैं।

vijay verma,tamannaah bhatia,preity zinta,jon swindle,gene goodenough,preity gene,lust stories 2

आपकी दरियादिली और सेंस ऑफ ह्यूमर को मिस करूंगी : प्रीति

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के ससुर जॉन स्विंडल का निधन हो गया है। प्रीति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। प्रीति ने फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ जॉन दिख रहे हैं। प्रीति ने एक भावुक नोट भी शेयर किया है। प्रीति ने लिखा, “डियर जॉन, मैं आपको काफी मिस करूंगी। आपकी दरियादिली और सेंस ऑफ ह्यूमर को मिस करूंगी।

मैं आपके साथ शूटिंग पर जाना पसंद करती थी, आपके लिए आपकी पसंद का इंडियन खाना बनाना और सूरज के नीचे आपके साथ बातचीत करना पसंद करती थी। अपना घर और दिल मेरे और मेरे परिवार के लिए खोलने के लिए शुक्रिया। आपके बिना ईस्ट कोस्ट पहले की तरह नहीं होगा। मुझे पता है कि आप शांत और अच्छी जगह पर हैं। आत्मा को शांति मिले।

आपको बता दें कि प्रीति के पति का नाम जीन गुडइनफ है। दोनों ने फरवरी 2016 में शादी की थी। शादी के बाद से प्रीति ज्यादातर समय अमेरिका में ही रहती हैं। प्रीति सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रीति ने साल 1998 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के जरिए अपना एक्टिंग करिअर शुरू किया था। इसके बाद प्रीति कई शानदार फिल्मों में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार