न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय की ‘आईसी 814 : द कंधार हाईजैक’ का टीजर जारी, कृतिका ने अरमान के रेप केस पर दिया जवाब

एक्टर विजय वर्मा को काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। उन्होंने कुछ ही समय में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। फैंस को

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 2:25:12

2 News : विजय की ‘आईसी 814 : द कंधार हाईजैक’ का टीजर जारी, कृतिका ने अरमान के रेप केस पर दिया जवाब

एक्टर विजय वर्मा को काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। उन्होंने कुछ ही समय में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। फैंस को उनकी अदाकारी काफी पसंद आती है। इस बीच विजय की रियल घटना पर बेस्ड वेब सीरीज ‘आईसी 814 : द कंधार हाईजैक’ का धमाकेदार टीजर आज शनिवार (3 अगस्त) को जारी हो गया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई। सीरीज में विजय के साथ नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पत्रलेखा, अमृता पुरी, अनुपम त्रिपाठी, कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा जैसे कई दिग्गज कलाकार भी हैं।

सीरीज 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मेकर्स के मुताबिक 6 एपिसोड की यह सीरीज आपको 30000 फीट की ऊंचाई पर फंसे यात्रियों और चालक दल के सामने आने वाली घबराहटभरी वास्तविकता से रूबरू कराती है। टीजर की शुरुआत विजय से होती है। जो फ्लाइट उड़ाने की तैयारी कर रहे होते हैं। इसके बाद हंसते-खेलते यात्रिजयों की झलक दिखती है और फिर अचानक दहशतगर्द विमान को अपने कब्जेल में कर लेते हैं। इसके बदले वे भारत सरकार से अपने साथियों के रिहाई की मांग करते हैं।

मंत्री के किरदार में पंकज कपूर, सुरक्षा एजेंसी के चीफ के रूप में नसीरुद्दीन और मंत्रालय के अफसर के तौर पर कुमुद मिश्रा दिखते हैं। उल्लेखनीय है कि IC-814 का 24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद ही 5 आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। लगभग 180 यात्रियों को ले जा रहा यह विमान 7 दिनों तक बंधक रहा और काठमांडू से अमृतसर और फिर लाहौर के लिए उड़ान भरी। लाहौर में इसमें फिर से ईंधन भप दुबई के लिए रवाना किया गया। दुबई से यह तालिबान के नियंत्रण वाले कंधार गया, जहां 31 दिसंबर को सभी यात्रियों को रिहा कर दिया गया।

vijay varma,naseeruddin shah,pankaj kapoor,ic 84 the kandhar hijack web series,actor vijay varma,kritika malik,armaan malik,bb ott 3,bigg boss ott 3,payal malik

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक BB OTT 3 में टॉप 5 में रहीं

‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ का का समापन हो गया है। एक्ट्रेस सना मकबूल शो की विनर रहीं। इस बीच टॉप 5 कंटेस्टेंट के रूप में घर में अंतिम दिन तक रहीं यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने इंटरव्यू में कई बातें की। कृतिका से जब पूछा गया कि उन्हें कई लोगों ने फाइनलिस्ट में डिजर्व नहीं किया था इस पर उन्होंने कहा कि हर किसी का अपना-अपना विचार है। मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती।

मुझे लगता है कि मैं डिजर्व करती थी। मैं शो में हमेशा वैसी ही रही हूं जैसी मैं असल जिंदगी में हूं। मैंने कुछ फेक नहीं किया इसलिए मैं टॉप 5 तक पहुंची। इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पहले से पता था कि अरमान पर 11 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है? ये सुनकर कृतिका सन्न रह गईं और उन्होंने कहा कि मैं किसी भी पर्सनल मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। मुझे इस मामले में कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।

मुझे अपनी न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। जो फैसला उन्होंने किया होगा वो ठीक होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 जून 2019 को अरमान के नाम पर एक FIR दर्ज की गई थी, जिसमें उन पर ड्रग्स का सेवन करने और नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। इतना ही नहीं FIR कॉपी की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री