न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय ने तमन्ना के साथ रिलेशनशिप पर की खुलकर बात, यह वीडियो देख लगा कि हो गई नागा की शादी!

एक्टर विजय वर्मा (39) और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (34) के रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से खबरें चल रही हैं। फैंस उन्हें साथ देख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 7:10:43

2 News : विजय ने तमन्ना के साथ रिलेशनशिप पर की खुलकर बात, यह वीडियो देख लगा कि हो गई नागा की शादी!

एक्टर विजय वर्मा (39) और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (34) के रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से खबरें चल रही हैं। फैंस उन्हें साथ देख काफी उत्साहित और रोमांचित महसूस करते हैं। उन्हें लगता है वे मेड फॉर ईच-अदर हैं। इस बीच विजय ने तमन्ना के साथ बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की है। विजय ने यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि अगर हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं। हम एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो इसे छिपाने की कोई जरूरत नहीं है।

किसी भी रिश्ते को छिपाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आप एक साथ बाहर नहीं जा सकते, आपके दोस्त आपकी तस्वीरें नहीं खींच सकते। मुझे ऐसे प्रतिबंध पसंद नहीं हैं। मैं पिंजरे में बंद नहीं होना चाहता। मैं अपनी फीलिंग्स को भी कैद नहीं कर सकता। भले ही दुनिया को हमारे रिश्ते के बारे में पता है, लेकिन रिश्ते के कई पहलू आज भी पर्सनल हैं। मेरे पास हम दोनों की 5000 से ज्यादा तस्वीरें हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर कहीं नहीं हैं। वे सिर्फ हम दोनों के लिए हैं। आज हमारे समाज में हर कोई दूसरे की लाइफ में रुचि रखता है।

सबके अंदर एक बुआ बैठी हैं जो केवल इस (रिश्तों) पर चर्चा करना चाहती हैं। यह एक बीमारी बन गई है और आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। मैं उसे बदल नहीं सकता। जहां तक मेरे काम की बात है तो रिलीज होने के बाद मुझे अपने काम के लिए सराहना मिलती है। मैं इससे इंकार नहीं कर सकता। तमन्ना और विजय ने पिछले साल ‘लस्ट स्टोरीज 2’ फिल्म की रिलीज के समय रिश्ते पर मुहर लगाई थी। विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब 29 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज IC 814 : द कंधार हाईजैक में नजर आएंगे।

नागा चैतन्य की इसी माह हुई थी शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला के साथ अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इंटीमेट फंक्शन में एंगेजमेंट की। नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन ने कपल की सगाई की तस्वीरें सबसे पहले शेयर की थीं। फैंस को कपल की शादी का इंतजार है। कहा जा रहा है कि शादी इस साल के अंत या अगले साल हो सकती है।

इस बीच नागा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बने हुए नजर आ रहे हैं। इसे देख फैंस कंफ्यूज हैं और सोच में पड़ गए कि क्या नागा ने गुपचुप शादी रचा ली। वीडियो में नागा शेरवानी पहने दूल्हा बने हुए हैं। वे फूलों से सजी कार में बैठे हैं। गाजे-बाजे के साथ बाराती भी नाचते दिख रहे हैं। वीडियो मंगलवार (27 अगस्त) का बताया जा रहा है। मानव मंगलानी के इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो पर लिखा है, “बारात हो तो ऐसी।”

कैप्शन में लिखा है, “गॉसिप अलर्ट! नागा चैतन्य की बारात सरप्राइजिंग है जिसे किसी ने आते नहीं देखा।” बता दें कि वीडियो शादी का नहीं है। दरअसल नागा ने हैदराबाद में फैशन स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया था। वे फंक्शन में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान नागा से शादी के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मीडिया को वेडिंग वेन्यू और दूसरी डिटेल्स शेयर करेंगे। बता दें नागा का साल 2021 में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री