न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय ने तमन्ना के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात, तमन्ना ने ‘बाहुबली’ के 9 साल पूरे होने पर शेयर की तस्वीरें

एक्टर विजय वर्मा इन दिनों लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत रहे हैं। विजय का नाम पिछले काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jul 2024 7:55:18

2 News : विजय ने तमन्ना के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात, तमन्ना ने ‘बाहुबली’ के 9 साल पूरे होने पर शेयर की तस्वीरें

एक्टर विजय वर्मा इन दिनों लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत रहे हैं। विजय का नाम पिछले काफी समय से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ जुड़ रहा है। अब विजय ने एक इंटरव्यू में तमन्ना के साथ रिलेशनशिप पर अपनी रिएक्शन दी है। विजय ने कहा कि लोग मेरे और तमन्ना के रिश्ते में काफी दिलचस्पी लेते हैं जो कि मेरे लिए काफी हैरान करने वाली बात है। ये जानकर मुझे बहुत बड़ा झटका लगा कि कैसे लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं।

शुरू में तो मुझे ऐसा लगता था कि लोग मेरी फिल्म रिलीज होने से ज्यादा दिलचस्पी तमन्ना के साथ मेरे रिश्ते को लेकर दिखाते हैं। अब तो हम दोनों ही इस बात का काफी आनंद लेते हैं कि लोगों को हमारे बारे में जानना काफी अच्छा लगता है। हम ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। इस दौरान हम काफी प्रोफेशनल थे। हालांकि शूट खत्म होने के बाद हम दोनों डेट करने लगे थे।

हम पहली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की शूटिंग के 20-25 दिन बाद डेट पर गए थे। तमन्ना की तमिल और तेलुगू पर काफी अच्छी पकड़ है। वह एक शानदार एक्ट्रेस है जो कि पर्दे पर अपने किरदार को बहुत खूबसूरती से दर्शाती हैं। उल्लेखनीय है कि विजय और तमन्ना को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में लगता है कि उनमें काफी नजदीकियां हैं और दोस्ती का यह रिश्ता अगले लेवल तक पहुंच सकता है।

‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ में तमन्ना भाटिया की भी थी अहम भूमिका

फिल्म ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ 9 साल पहले आज ही के दिन 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। दक्षिण के साथ फिल्म को हिंदी पट्टी में भी भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में प्रभास के साथ तमन्ना भाटिया, राम्या, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकारों ने रंग जमाया था। तमन्ना ने आज इंस्टाग्राम पर एसएस राजामौली की फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की कई तस्वीरें शेयर कीं।

इन तस्वीरों के साथ तमन्ना ने लिखा, “9 साल पहले एसएस राजामौली सर के साथ काम करने का मेरा सपना सच हुआ था। अद्भुत कलाकारों और क्रू के साथ इस फिल्म का हिस्सा बनना न केवल मजेदार था, बल्कि इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिला। इस शानदार फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के सौभाग्य को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी और दर्शकों के प्यार के लिए हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।”

तस्वीरों में तमन्ना शूटिंग के दौरान प्रभास व क्रू के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो कह सकते हैं कि यह देश की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के दोनों भागों ने देश के साथ विदेश में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। फिल्म का दूसरा भाग साल 2017 में रिलीज किया गया था और इसके डायरेक्टर भी राजामौली ही थे। तमन्ना का वर्कफ्रंट देखें तो उनकी हालिया तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो साल 2024 की पहली हिट फिल्म बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क