न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय को है यह बीमारी लेकिन कभी नहीं बनाया इशू, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने खरीदी नई रेंज रोवर

एक्टर विजय वर्मा पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 7:12:15

2 News : विजय को है यह बीमारी लेकिन कभी नहीं बनाया इशू, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने खरीदी नई रेंज रोवर

एक्टर विजय वर्मा पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके अलावा वे प्रोफेशनल फ्रंट पर काफी बिजी चल रहे हैं। उनकी वेब सीरीज '1C814- द कंधार हाइजैक' आज गुरुवार (29 अगस्त) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसके प्रमोशन के दौरान विजय ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया। विजय एक बीमारी का शिकार हैं और इसे उन्होंने सबसे छिपाकर रखा था।

विजय ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मुझे स्किन से जुड़ी बीमारी विटलिगो है। मैंने इसे कोई बड़ी बात नहीं बनाया। ये सिर्फ एक दिखावटी चीज है और ये ऐसी कोई चीज नहीं है जो आपकी जिंदगी की दिशा बदल सकती है। हम इसे एक बड़ी बात बनाते हैं क्योंकि यह ऐसी चीज है जो है वही, लेकिन मैंने इसे कभी बड़ा इशू नहीं बनाया। जब मैं एक बेरोजगार एक्टर था तो मुझे चिंता होती थी कि ये एक रुकावट बन जाएगी लेकिन बहुत सारी कामयाबी देखकर, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

मैंने इसे अपनी फिल्मों के लिए छिपाए रखा क्योंकि ये सिर्फ ध्यान भटकाता है और मैं नहीं चाहता कि मेरे दर्शक जो मैं उन्हें दिखाना चाहता हूं उसके अलावा कुछ और देखें, यही कारण है कि मैं इसे छिपाता हूं। मेरी जनता के लिए दिखावे के लिए, इन सालों में मैंने कभी भी इसे छुपाने की जहमत नहीं उठाई। आजकल के लोग बहुत बुद्धिमान हैं और मुझे लगता है कि आज की पीढ़ी में मेरी स्किन की हालत के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की गई है। वह कोई और वक्त था, तब हो सकता है ये चर्चा का विषय बन सकता था।

शेरा ने इंस्टाग्राम पर गाड़ी के साथ शेयर की खुद की तस्वीर

सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा कई सालों से उनके साथ हैं और उनके बेहद खास लोगों में से एक हैं। वे हर वक्त साये की तरह सलमान के साथ रहते हैं। भाईजान भी उन्हें परिवार के सदस्य की तरह ही रखते हैं। अब शेरा ने नई लग्जरी कार खरीदी है। शेरा ने इंस्टाग्राम पर नई गाड़ी को लेकर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने काली चमचमाती रेंज रोवर की तस्वीर दिखाई है। वे कार के साथ पोज देते दिख रहे हैं।

इसकी कीमत 1.4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शेरा ने कैप्शन में लिखा, “सबके आशीर्वाद से।” इस तस्वीर के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई। आगे वे लिखते हैं कि वे अपने घर में इस नए मेंबर का स्वागत करते हैं। तस्वीर देखने के बाद राखी सावंत ने कमेंट करते हुए बधाई दी। शेरा के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन यानी कि 10 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं और वे जो भी पोस्ट शेयर करते हैं, उसे ढेरों लाइक मिलते हैं।

शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। वे पिछले 29 साल से सलमान का ख्याल रख रहे हैं। शेरा की खुद की सिक्योरिटी फर्म भी है जिसे टाइगर सिक्योरिटी नाम से जाना जाता है। साल 2017 में टाइगर सिक्योरिटी ने ग्रैमी अवार्ड विनर सिंगर जस्टिन बीबर की सिक्योरिटी का जिम्मा भी उठाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री