न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पूजा से माफी मांग ‘हीरो’ बने विजय, वीडियो वायरल, न्यासा देवगन की इस हरकत को देख चकराए फैंस

वेब सीरीज ‘IC 814 : द कंधार हाईजैक’ इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में है। इसका 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हुआ। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 1:30:56

2 News : पूजा से माफी मांग ‘हीरो’ बने विजय, वीडियो वायरल, न्यासा देवगन की इस हरकत को देख चकराए फैंस

वेब सीरीज ‘IC 814 : द कंधार हाईजैक’ इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में है। इसका 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हुआ। इसमें एक्टर विजय वर्मा कैप्टन देवीशरण की भूमिका में हैं। एक्ट्रेस पूजा गौर का भी अहम रोल है। विजय और पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सबका ध्यान खींच रहा है। दरअसल मंगलवार (3 सितंबर) को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय मीडिया के सामने स्टेज पर पोज दे रहे थे लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि पूजा की साड़ी का पल्लू उनके पैरों के नीचे गिर गया है।

विजय इस बात से अंजान थे, इसलिए वे कूल लुक में खूब तस्वीरें क्लिक करवा रहे थे। तभी पूजा, विजय के पास आईं और उनसे अपना पैर हटाने के लिए कहा। पूजा के ऐसा कहते ही विजय शर्मिंदा होकर चौंक जाते हैं। विजय तुरंत हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। ऐसा देख लोग विजय की विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस को खुशी है कि विजय ने कोई एटीट्यूड नहीं दिखाया और संदेश दिया कि हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बता दें वेब सीरीज में पंकज कपूर, दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, पत्रलेखा, राजीव ठाकुर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और अमृता पुरी ने भी दमदार एक्टिंग की है। इसके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा है। इस 6 एपिसोड की सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अजय और काजोल की बेटी न्यासा एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। उनकी बेटी न्यासा देवगन ने अभी फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कभी हिंदी स्पीच तो कभी लुक्स को लेकर ट्रॉल हो चुकीं न्यासा एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। न्यासा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

उन्होंने कानों पर हेडफोन लगा रखा था लेकिन इसके बाद भी वह कान पर फोन लगाकर बात करती दिखाई दीं। लोगों को यह बात हजम नहीं हुई। वे न्यासा से सवाल पूछ रहे हैं। कइयों का मानना है कि पैप्स को इग्नोर करने के लिए न्यासा फोन पर बात करने की एक्टिंग कर रही थीं। कुछ ने पूछा कि हेडफोन लगाने के बाद भी वह मोबाइल से बात क्यों कर रही थीं। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने न्यासा का यह वीडियो शेयर किया है।

देखिए लोगों ने कैसे-कैसे कमेंट किए :- “ये क्या है, क्या मतलब है इसका? सिर पर हेडफोन लगाकर मोबाइल से कौन बात करता है?”, “हेडफोन लगाकर फोन पर कौन बात करता है भाई?”, “लगता है, न्यासा भूल गई हैं कि उन्होंने सिर पर हेडफोन लगा रखा है।”, “हेडफोन कह रहा होगा, मैं क्या करूं? जॉब छोड़ दूं क्या?” उल्लेखनीय है कि न्यासा अभी स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री