न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय वर्मा की इस पोस्ट को देख घबरा गए सोशल मीडिया यूजर्स, एक्टर को ‘गलती’ के लिए मांगनी पड़ गई माफी

एक्टर विजय वर्मा (38) की एक्टिंग के लोग कायल हैं। फैंस उनकी हर फिल्म और वेब सीरीज देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 11:15:29

विजय वर्मा की इस पोस्ट को देख घबरा गए सोशल मीडिया यूजर्स, एक्टर को ‘गलती’ के लिए मांगनी पड़ गई माफी

एक्टर विजय वर्मा (38) की एक्टिंग के लोग कायल हैं। फैंस उनकी हर फिल्म और वेब सीरीज देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच उनकी एक पोस्ट ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया। दरअसल विजय ने मंगलवार (6 अगस्त) को अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट शेयर कर दी, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स घबरा गए। बाद में विजय को इसका पछतावा हुआ और उन्होंने फैंस से माफी मांगी।

विजय ने जो पोस्ट शेयर की उसमें एक्टर की पासपोर्ट साइज फोटो लगी थी, जिसके नीचे RIP लिखा हुआ था। पोस्ट की एक साइड पर लिखा गया, “दुखद निधन..हमजा अब्दुल शेख, एक प्यारे पति, प्यारे दामाद।” विजय ने कैप्शन में लिखा, “आपके प्यारे हमजा को जन्नत की सैर पर गए अब दो सात बीत गए हैं। मिस यू हमजा डार्लिंग्स..नहीं…!”

यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल होने लगी और लोग विजय को लेकर आशंकित हो गए। रिएक्शन की बाढ़ आ गई। देखिए कैसी-कैसी रिएक्शन सामने आई :- “एक सैकंड के लिए मैं डर गया।”, “डरा दिया डार्लिंग्स।”, “एड करने का तरीका थोड़ा डेथ फुल है।”, “मुझे एक मिनट का हार्ट अटैक दे दिया।” कुछ ने ऐसी पोस्ट पर जबरदस्त नाराजगी जाहिर की। बात बढ़ती देख और स्थितियों को भांपते हुए विजय ने माफी मांगने में देर नहीं लगाई।

2 साल पहले रिलीज हुई थी विजय और आलिया की फिल्म ‘डार्लिंग्स’

उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “मुझे माफ कर दें दोस्तों, मेरा उद्देश्य आपको डराना नहीं था। यह फिल्म का वास्तविक स्क्रीन ग्रैब है! डार्क कॉमेडी बनी थी तो पोस्ट भी..” विजय ने आंख मारने वाली इमोजी भी डॉप की। उल्लेखनीय है कि विजय, आलिया भट्ट और शेफाली शाह स्टारर डार्क फिल्म ‘डार्लिंग्स’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की झोली में कई अवार्ड भी आए थे। फिल्म 5 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी।

इस मूवी में विजय ने ‘हमजा शेख’ का रोल प्ले किया था। ‘हमजा’ वह शख्स था, जो अपनी पत्नी को मारता था और उससे बदला लेने के लिए एक दिन उसकी पत्नी उसे ही मौत के घाट उतार देती है। विजय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबे समय से उनका नाम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से जुड़ रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक खुलकर प्यार का इजहार नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री