न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर की इस फिल्म से टूट गया विजय का दिल, जानें कारण, महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' का ट्रेलर आया सामने

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 12 जनवरी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 2:10:20

2 News : रणवीर की इस फिल्म से टूट गया विजय का दिल, जानें कारण, महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' का ट्रेलर आया सामने

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। विजय पहली बार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ संग स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। विजय फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान विजय ने अपनी सबसे मशहूर फिल्मों में से एक साल 2019 में आई तमिल भाषा की मूवी 'सुपर डीलक्स' को ऑस्कर में नहीं भेजे जाने के बारे में खुलकर बात की। विजय ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अपनी कई मशहूर फिल्मों के बारे में बात की।

फिल्म को मिले कई अवार्ड और तारीफों से उन्हें उम्मीद जगी थी कि इसे ऑस्कर में भेजा जाएगा, लेकिन तब रणवीर सिंह की 'गली बॉय' को भेजा गया तो विजय का दिल टूट गया। विजय ने कहा कि कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बावजूद फिल्म को ऑस्कर के लिए नहीं भेजना ‘सुपर डीलक्स’ की टीम के लिए दिल तोड़ने वाला था। मैं टूट गया था, लेकिन यह राजनीति थी। हम जानते हैं कि कुछ हुआ है।

ऐसा इसलिए नहीं कि मैं उस फिल्म में था। अगर मैं उस फिल्म में नहीं होता, तो भी मैं चाहता कि वह फिल्म वहां जाए। बीच में कुछ हुआ और मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता। यह अनावश्यक है। बता दें कि विजय ने 'सुपर डीलक्स' में एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। विजय पिछले साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में एक खलनायक के रूप में दिखे थे।

vijay sethupathi,katrina kaif,merry christmas,super deluxe,gully boy,ranveer singh,oscars,mahesh babu,guntur kaaram

एक्शन से भरपूर है 'गुंटूर कारम', मकर संक्रांति पर होगी रिलीज

साउथ इंडियन सुपर स्टार महेश बाबू की मारधाड़ और एक्शन से भरपूर तेलुगु फिल्म 'गुंटूर कारम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास और महेश बाबू की जोड़ी तीसरी बार कमाल दिखाने को तैयार है। महेश 'रमन रेड्डी' का किरदार निभाते दिखेंगे। वह सिस्टम के खिलाफ लोगों के हक के लिए लड़ता है, गुस्सा आने पर दमदार एक्शन करता है, खुश होने पर डांस करता है, सीटी बजाता है। फैंस उन्हें देखने के लिए बेचैन हैं। महेश एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

फिल्म में राम्या कृष्णन एक ऐसी मां की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो अपने बेटे को अनाथ की तरह छोड़कर कहीं चली जाती है, लेकिन इसकी वजह क्या है। इन सभी सवालों का जवाब फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिल पाएगा। महेश की पिछली फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' थी। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली हैं। 'गुंटूर कारम' का मुकाबला रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' से होगा, जो मकर संक्रान्ति पर रिलीज होने वाली है। 'गुंटूर कारम' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार