न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख को लेकर ‘जवान’ फेम विजय ने बताई ये बातें, फोटो पर भद्दे कमेंट करने वालों को भारती ने दिया जवाब

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी पैर जमा रहे हैं। उन्हें कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 2:06:20

2 News : शाहरुख को लेकर ‘जवान’ फेम विजय ने बताई ये बातें, फोटो पर भद्दे कमेंट करने वालों को भारती ने दिया जवाब

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी पैर जमा रहे हैं। उन्हें कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। पिछले साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' से उन्हें खूब तारीफ मिली। इसमें विजय विलेन के किरदार में थे। विजय किंग खान को टक्कर देते नजर आए थे। दोनों असल जिंदगी में काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं। हाल ही में विजय ने शाहरुख की जमकर तारीफ की और उनकी खूबियां भी गिनाईं।

विजय ने ‘सिनेमा विकटन’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं शाहरुख की आवाज सुनकर हैरान हूं। वे एक बेहतरीन कहानीकार हैं। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और एक ही समय पर उनका दिमाग कई काम कर सकता है। मैंने उन्हें एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एक सितारे की तुलना में एक व्यक्ति के रूप में ज्यादा आकर्षक हैं। विजय ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक अन्य इंटरव्यू में कहा कि मैं हर किसी से कुछ न कुछ सीखता हूं। शाहरुख से मैंने यह सीखा कि उनका एनर्जी लेवल कभी कम नहीं होता।

एक दिन शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन जब तक वह आपको नहीं बताते, तब तक आप इसका पता नहीं लगा सकते। यह उनकी एक अद्भुत खूबी है। मैं आगे चलकर फिल्मों में खलनायक की भूमिका नहीं निभाना चाहता। मैंने 'मेरी क्रिसमस' के प्रचार के दौरान कहा था कि मैं आगे चलकर विलेन और मेहमान भूमिकाएं नहीं निभाना चाहता। मैंने हाल में ऐसे कई रोल ठुकराए हैं। जब आप एक ही तरह की भूमिका करते हैं, तो आपकी पिछली फिल्मों और प्रदर्शन से तुलना भी होती हैं।

vijay sethpathi,actor vijay sethupathi,shahrukh khan,vijay shahrukh,jawan movie,bharti singh,comedian bharti singh,bharti trollers

शानदार कॉमेडियन भारती सिंह को कई बार किया जाता है ट्रॉल

भारती सिंह ने लंबे समय से कॉमेडी की दुनिया में धमाल मचाया हुआ है। भारती ने स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में करिअर शुरू किया था। उन्होंने इस विधा में पुरुषों के एकछत्र राज को कड़ी चुनौती दी। लोग उनकी कॉमेडी के अंदाज के दीवाने हैं। अब वह हंसी के संसार की अहम किरदार बन चुकी हैं। भारती फिलहाल कलर्स टीवी पर रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शैफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ को होस्ट कर रही हैं।

जहां भारती खूब लोगों का प्यार बटोर रही हैं, वहीं एक ऐसा वर्ग भी है जो उन्हें सोशल मीडिया पर बेवजह ट्रॉल करता है। भारती ने हाल ही में ट्रॉल का सामना करने के बारे में बताया कि जब वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छी तस्वीरें पोस्ट करती हैं, तो लोग उन पर तरह-तरह के भद्दे कमेंट लिखते हैं। भारती ने अपने हालिया व्लॉग में कहा कि मैं जब कोई फोटो डालती हूं तो मुझे पांडा, गेंडी जैसे कमेंट आते हैं, लेकिन मुझे पांडा और गेंडी बहुत प्यारे लगते हैं।

मुझे परवाह नहीं है कि लोग क्या लिखते हैं और मैं इन टिप्पणियों से अप्रभावित हूं। मैं उन लोगों की मानसिकता समझ सकती हूं क्योंकि जो इसे लिख रहे हैं वे लोखंडवाला जाने में सक्षम नहीं हैं और हम हर जगह जा रहे हैं। वे मार खा रहे हैं और जिंदगी में कुछ नहीं कर रहे हैं। बता दें कि भारती को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। वह बेटे गोले के साथ मस्ती के पलों की झलक दिखाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क