न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ माल्या ने अपनी लेडीलव के साथ रचाई शादी, थलापति विजय के बर्थडे पर फैंस को मिला यह तोहफा

बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे मॉडल व एक्टर सिद्धार्थ माल्या ने अपनी लेडीलव जैस्मिन संग शादी कर ली है। अब उनकी शादी की पहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jun 2024 1:19:19

2 News : सिद्धार्थ माल्या ने अपनी लेडीलव के साथ रचाई शादी, थलापति विजय के बर्थडे पर फैंस को मिला यह तोहफा

बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे मॉडल व एक्टर सिद्धार्थ माल्या ने अपनी लेडीलव जैस्मिन संग शादी कर ली है। अब उनकी शादी की पहली फोटो सामने आई है, जो काफी प्यारी लग रही है। जैस्मिन ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट से सिद्धार्थ के साथ अपनी शादी की एक शूटिंग फोटो शेयर की। इसमें कपल का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन फ्रेम में दोनों को हाथ थामे हुए जरूर देखा जा सकता है।

जैस्मिन ने फ्लोरल एम्बेलिश्मेंट वाला एक शिमरी व्हाइट गाउन पहना है, जबकि सिद्धार्थ ब्लैक टक्सीडो और व्हाइट शर्ट में जंच रहे हैं। दोनों की शादी की अंगूठियों ने लाइमलाइट चुरा ली। जहां सिद्धार्थ ने अपने गोल्डन वेडिंग बैंड को दिखाया, वहीं जैस्मिन ने बड़ी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की। फोटो शेयर करते हुए जैस्मिन ने लिखा, “फॉरएवर।” बता दें कि सिद्धार्थ ने 18 जून को शादी की घोषणा करते हुए अपने इंस्टा हैंडल से प्री-वेडिंग बैश की एक फोटो शेयर की थी।

इसमें कपल एक फोटो वाले फ्रेम के पीछे पोज देता दिखा। फोटो के साथ उन्होंने खुलासा किया था कि वे दोनों वीकेंड पर शादी करने वाले हैं। सिद्धार्थ ने फैमिली और कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में जैस्मिन को हमेशा के लिए अपना बना लिया है। यह एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसकी ज्यादा फोटो अभी सामने नहीं आई हैं।

सिद्धार्थ और जैस्मिन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में सगाई कर ली थी। सिद्धार्थ ने एक हेलोवीन पार्टी में जैस्मिन को प्रपोज किया था। पूर्व में सिद्धार्थ का नाम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा था।

थलापति विजय हुए 50 साल के, फिल्म GOAT का टीजर जारी

साउथ एक्टर थलापति विजय ने शनिवार (22 जून) को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विजय के फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला। विजय की आगामी फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम्स’ (GOAT) का टीजर जारी कर दिया गया। ‘गोट’ एक तमिल साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है। इसे फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें विजय के साथ प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, वैभव, मीनाक्षी चौधरी, स्नेहा, मोहन, लैला और जयराम जैसे कलाकार हैं।

इसमें एक्शन के साथ-साथ विजय का डबल रोल देखने को मिलेगा। टीजर में विजय को खतरनाक अवतार में देखा जा सकता है, जहां उनका एक किरदार बाइक चला रहा है और दूसरा पीछे बैठा है। विदेशी सड़कें और गलियां नजर आ रही हैं। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी तगड़ा है। टीजर की शुरुआत ‘यह अनदेखी चीजों को देखने का समय है’ कैप्शन से होती है और इसका अंत ‘हैप्पी बर्थडे द गोट’ से होता है।

‘गोट’ के निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे गाने ‘चिन्ना चिन्ना कंगल’ का प्रोमो भी जारी किया है। यह गाना सिंगर भवथारिनी को विशेष श्रद्धांजलि है, जिसमें विजय के गायन के साथ उनकी एआई-जनरेटेड आवाज भी शामिल है। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क